INDvsWI: डेब्यू मैच में शार्दुल को लगी चोट, लंगड़ाते हुए गये मैदान से बाहर

हैदराबाद : शार्दुल ठाकुर का बहु प्रतीक्षित टेस्ट पदार्पण उनके लिये दुस्वप्न बन गया क्योंकि इस तेज गेंदबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां केवल दस गेंद करने के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा. वेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद […]

हैदराबाद : शार्दुल ठाकुर का बहु प्रतीक्षित टेस्ट पदार्पण उनके लिये दुस्वप्न बन गया क्योंकि इस तेज गेंदबाज को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यहां केवल दस गेंद करने के बाद मांसपेशियों में खिंचाव के कारण मैदान छोड़ना पड़ा.

वेस्टइंडीज की पारी के चौथे ओवर की चौथी गेंद करने के बाद ठाकुर दर्द से परेशान दिखे और लंगड़ाते हुए चलने लगे. फिजियो पैट्रिक फरहार्ट के मैदान पर पहुंचने के बाद लगा कि उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है. वह कप्तान विराट कोहली और फिजियो से बात करने के बाद मैदान छोड़कर बाहर चले गये हैं. रविचंद्रन अश्विन ने अंतिम दो गेंद करके यह ओवर पूरा किया.

पृथ्वी शॉ के बाद शार्दुल ठाकुर को मिली टेस्ट टीम में जगह, 294वें टेस्ट खिलाड़ी बने

ठाकुर की चोट कितनी गंभीर है अभी इस बारे में पता नहीं चल पाया. ठाकुर को इससे पहले एशिया कप में हांगकांग के खिलाफ मैच के बाद कूल्हे की चोट के कारण स्वदेश भेज दिया गया था. उन्होंने विजय हजारे ट्राफी में मुंबई की तरफ से वापसी की लेकिन अब उनकी फिटनेस पर सवाल उठने लगे हैं.

ठाकुर को मोहम्मद शमी की जगह टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका दिया गया. वह इंग्लैंड दौरे में भी टीम का हिस्सा थे लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का अवसर नहीं मिला था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >