भारत से हार के बाद विराट कोहली ने बांग्‍लादेश को क्‍या मैसेज दिया

नयी दिल्‍ली : कुलदीप यादव और केदार जाधव की शानदार गेंदबाजी, फिर संयमित बल्लेबाजी के दम पर भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर सातवीं बार एशिया कप जीत लिया. रोहित शर्मा की अगुवाई में एशिया कप जीतने के बाद टीम इंडिया की चौतरफा तारीफ हो रही है. इस बीच […]

नयी दिल्‍ली : कुलदीप यादव और केदार जाधव की शानदार गेंदबाजी, फिर संयमित बल्लेबाजी के दम पर भारत ने बेहद रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को तीन विकेट से हराकर सातवीं बार एशिया कप जीत लिया.

रोहित शर्मा की अगुवाई में एशिया कप जीतने के बाद टीम इंडिया की चौतरफा तारीफ हो रही है. इस बीच टीम इंडिया के नियमित कप्‍तान विराट कोहली ने भी ट्वीट कर भारत को एशिया कप जीतने पर बधाई दी और साथ ही बांग्‍लादेशी टीम को भी मैसेज दे दिया.

विराट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर कहा, बेहद टाइट गेम जीतने में हमारे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. सातवीं बार एशिया कप हमारे नाम. कोहली ने आगे लिखा, बांग्‍लादेश को भी बधाई कि उसके खिलाड़ियों ने हमें इतनी कड़ी टक्‍कर दी. गौरतलब हो विराट कोहली को एशिया कप में आराम दिया गया था और उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम का कमान सौंपा गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >