#AsiaCup2018: रविंद्र जडेजा ने एशिया कप में खुद को किया साबित

दुबई : वनडे टीम से एक से भी ज्यादा वर्ष तक बाहर रहने वाले रविंद्र जडेजा ने एशिया कप में शानदार वापसी की और भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा को लगता है कि इस आल राउंडर ने अपने प्रदर्शन से खुद को साबित किया है. रोहित ने कहा कि जडेजा ने वापसी करने की […]

दुबई : वनडे टीम से एक से भी ज्यादा वर्ष तक बाहर रहने वाले रविंद्र जडेजा ने एशिया कप में शानदार वापसी की और भारत के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा को लगता है कि इस आल राउंडर ने अपने प्रदर्शन से खुद को साबित किया है.

रोहित ने कहा कि जडेजा ने वापसी करने की भूख दिखाते हुए मिले मौकों का पूरा फायदा उठाया जबकि वह करीब 15 महीने तक सफेद गेंद के क्रिकेट से बाहर रहे. रोहित ने जडेजा की तारीफ करते हुए कहा, ‘‘जब आप टीम से बाहर होते हो तो आपके अंदर खुद को साबित करने की भूख रहती है और आप किसी अन्य को साबित करने के बजाय खुद को साबित करना चाहते हो.’

AsiaCup 2018 : किसी तरह चैंपियन बनी टीम इंडिया

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उसने इस टूर्नामेंट में खुद को साबित किया है कि वह वह पहले से ज्यादा बेहतर हो गया है. उसकी गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण क्षमता टीम के लिये काफी अहम हैं.’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >