हरमनप्रीत की कप्तानी पारी से भारत ने श्रीलंका को आखिरी टी-20 में हराया, सीरीज में 4-0 से कब्‍जा

कातुनायके (श्रीलंका) : कप्तान हरमनप्रीत कौर की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को यहां पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मेजबान श्रीलंका को 51 रन से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की शृंखला 4-0 से जीती. हरमनप्रीत ने 38 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की […]

कातुनायके (श्रीलंका) : कप्तान हरमनप्रीत कौर की तूफानी अर्धशतकीय पारी की मदद से भारतीय महिला टीम ने मंगलवार को यहां पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मेजबान श्रीलंका को 51 रन से करारी शिकस्त देकर पांच मैचों की शृंखला 4-0 से जीती.

हरमनप्रीत ने 38 गेंदों पर तीन चौकों और पांच छक्कों की मदद से 63 रन बनाये तथा युवा जेमिमा रोड्रिग्स (31 गेंदों पर 46 रन) के साथ तीसरे विकेट के लिये 75 रन जोड़कर टीम को शुरुआती झटकों से उबारा. यह साझेदारी टूटने के बाद हालांकि भारतीय पारी बिखर गयी और पूरी टीम 18.3 ओवर में 156 रन पर आउट हो गयी.

शशिकला सिरीवर्धने और इनोशी प्रियदर्शिनी ने तीन-तीन विकेट लेकर अपनी टीम को वापसी जरूर दिलायी लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों के लिये लक्ष्य काफी चुनौतीपूर्ण था. भारतीय गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और श्रीलंका की पूरी टीम को 17.4 ओवर में 105 रन पर ढेर कर दिया.

श्रीलंका की तरफ से अनुष्का संजीवनी ने सर्वाधिक 29 रन बनाये. लेग स्पिनर पूनम यादव भारत की सबसे सफल गेंदबाज रही. उन्होंने 18 रन देकर तीन विकेट लिये. ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा (18 रन देकर दो) और बायें हाथ की स्पिनर राधा यादव (14 रन देकर दो) ने उनका अच्छा साथ दिया.

भारत इस तरह से शृंखला के सभी मैच जीतने में सफल रहा. एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. भारत ने इससे पहले एकदिवसीय शृंखला में 2-1 से जीत दर्ज की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >