टीम इंडिया के लव बर्ड्‌स’ विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की रोमांटिक तसवीर वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम के ‘लव बर्ड्‌स’ यानी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के चर्चे इन दिनों खूब हो रहे हैं. अरे चौंकिए मत इन दोनों ने शादी कर ली तो क्या, इनके रोमांटिक फोटो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इनकी तसवीर जारी होते ही वायरल हो जाती है. यूं तो अभी विराट कोहली इंग्लैंड के […]

भारतीय क्रिकेट टीम के ‘लव बर्ड्‌स’ यानी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के चर्चे इन दिनों खूब हो रहे हैं. अरे चौंकिए मत इन दोनों ने शादी कर ली तो क्या, इनके रोमांटिक फोटो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं. इनकी तसवीर जारी होते ही वायरल हो जाती है. यूं तो अभी विराट कोहली इंग्लैंड के दौरे पर व्यस्त हैं, लेकिन उनकी ‘लाइफ’ अनुष्का शर्मा उनके साथ है, ऐसे में कुछ रोमांटिक सेल्फी तो बनती है.

दस जुलाई को एक तसवीर आयी थी, जिसमें वे विराट कोहली को किस करती नजर आ रहीं हैं. वहीं दूसरी तसवीर जो वायरल हुई है वह ऐसी है जिसे देखकर ऐसा लगता है जैसे अनुष्का कह रही हो -तुझमें रब दिखता है यारा मैं क्या करूं… अनुष्का बिलकुल खोयी हुई विराट के कांधे पर सिर रखकर चैन से बैठी हैं.

तीसरी तसवीर जो वायरल हो रही है उसमें अनुष्का और विराट रोमांटिक मूड में खाना खाने बैठे हैं और इनकी नजदीकियां तसवीर में साफ दिख रही है. अनुष्का और विराट ने पिछले साल प्रेम संबंधों में रहने के बाद शादी कर ली थी, हालांकि बीच में इनके ब्रेकअप की खबरें भी आयीं थी लेकिन सारी खबरों को दरकिनार करते हुए इन दोनों ने अपने प्रेम को साकार रूप दिया है.


https://www.prabhatkhabar.com/news/cricket/ms-dhoni-daughter-ziva-dhoni-dance-video/1184971.html

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >