इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजों पर रहेगा दारोमदार : गांगुली

कोलकाता : भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की आगामी शृंखला में भारत की उम्मीदों का दारोमदार बल्लेबाजों पर होगा. भारत ने टी20 शृंखला जीती लेकिन वनडे शृंखला में उसे पराजय झेलनी पड़ी. गांगुली ने कहा , टेस्ट क्रिकेट में प्रतिस्पर्धी रहने के लिये एक पारी […]

कोलकाता : भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट की आगामी शृंखला में भारत की उम्मीदों का दारोमदार बल्लेबाजों पर होगा.

भारत ने टी20 शृंखला जीती लेकिन वनडे शृंखला में उसे पराजय झेलनी पड़ी. गांगुली ने कहा , टेस्ट क्रिकेट में प्रतिस्पर्धी रहने के लिये एक पारी में 400 रन बनाने जरूरी है. पहली पारी में 400 रन बनाने पर वे जीत जायेंगे.

उन्होंने कहा , भारत के पास मौका है. भारतीय टीम अच्छी है और अच्छी बल्लेबाजी करने पर जरूर जीतेगी. गांगुली ने उम्मीद जताई कि खराब फार्म से जूझ रहे महेंद्र सिंह धौनी एशिया कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा , मुझे यकीन है कि वह फिर रन बनायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >