राहुल ने फास्‍टेस्‍ट फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ा तो, इरफान ने यूसुफ से कहा – 13 गेंद में मारो 50

नयी दिल्‍ली : इंडियन प्रीमियर लीग के 11 वें सत्र के दूसरे मैच में 8 अप्रैल को दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के खिलाफ किंग्‍स इलेवन पंजाब टीम के बल्‍लेबाज लोकश राहुल ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमाकर तहलका मचा दिया. उन्‍होंने दिल्‍ली के खिलाफ बल्‍लेबाजी करते हुए मात्र 14 गेंद पर 6 चौके और 4 […]

नयी दिल्‍ली : इंडियन प्रीमियर लीग के 11 वें सत्र के दूसरे मैच में 8 अप्रैल को दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के खिलाफ किंग्‍स इलेवन पंजाब टीम के बल्‍लेबाज लोकश राहुल ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमाकर तहलका मचा दिया.

उन्‍ह��ंने दिल्‍ली के खिलाफ बल्‍लेबाजी करते हुए मात्र 14 गेंद पर 6 चौके और 4 छक्‍कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया. उन्‍होंने यूसुफ पठान और वेस्‍टइंडीज टीम के बल्‍लेबाज सुनील नारायण के 15 गेंद पर अर्धशतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

इसे भी पढ़ें…

केएल राहुल ने IPL इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक जमाया, टूट गया पठान का रिकॉर्ड

एक ओर फास्‍टेस्‍ट फिफ्टी जमाने पर केएल राहुल की जमकर तारीफ हो रही है. तो दूसरी ओर टीम इंडिया से बाहर चल रहे एक ऑलराउंडर खिलाड़ी केएल राहुल के फास्‍टेस्‍ट फिफ्टी से काफी नाराज हैं और इसको लेकर उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी भी जाहिर कर दी है. जी हां, इरफान पठान ने भाई यूसुफ पठान के फास्‍टेस्‍ट फिफ्टी का रिकॉर्ड टूटने पर नाराजगी जाहिर करते हुए ट्वीट किया. इरफान ने पहले तो केएल राहुल को फास्‍टेस्‍ट फिफ्टी के लिए बधाई दी और उसके बाद उन्‍होंने आगे लिखा, यूसुफ भाई अब 13 गेंद में 50 के लिए ट्राइ करो.

छोटे भाई के ट्वीट पर यूसुफ ने भी जवाब दिया. यूसुफ ने ट्वीट किया और लिखा, तेरे लिए 13 बॉल में भी 50 बनाने का ट्राई करेंगे. इंसा अल्लाह भाई और केएल राहुल अच्छा खेले. इरफान पठान तुम्हें कमेंट्री करते सुनना भी सुकून भरा है. उम्मीद है कि आईपीएल की नयी भूमिका का तुम आनंद ले रहे हो.

इधर इरफान पठान के ट्वीट पर केएल राहुल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. केएल राहुल ने इरफान पठान को धन्‍यवाद कहा. गौरतलब हो इससे पहले केकेआर की ओर से खेलते हुए यूसुफ पठान के 2014 में 15 गेंद पर अर्धशतक जमाया था. वहीं एस नारायण ने बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए 2017 में 15 गेंद पर ही अर्धशतक बनाया था. सुरेश रैना ने भी आईपीएल में 16 गेंद पर अर्धशतक जमाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >