स्टुअर्ट ब्राड ने टेस्ट क्रिकेट में पूरे किये 400 विकेट

आकलैंड : स्टुअर्ट ब्राड आज टेस्ट क्रिकेट में400 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बन गये. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरूआती दिन टाम लैथम का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की. नाटिंघम के इस 31 वर्षीय गेंदबाज ने लैथम को मिडविकेट पर क्रिस वोक्स के हाथों कैच कराकर यह जादुई […]


आकलैंड :
स्टुअर्ट ब्राड आज टेस्ट क्रिकेट में400 विकेट लेने वाले इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बन गये. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के शुरूआती दिन टाम लैथम का विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की.

नाटिंघम के इस 31 वर्षीय गेंदबाज ने लैथम को मिडविकेट पर क्रिस वोक्स के हाथों कैच कराकर यह जादुई आंकड़ा छुआ. उन्होंने अपने 115वें टेस्ट मैच की शुरूआत 399 विकेट से शुरू की थी और उन्हें इस उपलब्धि तक पहुंचने के लिये केवल एक विकेट की जरूरत थी. ब्राड के साथ नयी गेंद का जिम्मा संभालने वाले जेम्स एंडरसन इंग्लैंड के सबसे सफल गेंदबाज हैं. उन्होंने 134 मैचों में 523 विकेट लिये हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >