रोहित शर्मा ने ValentinesDay पर पत्नी को दिया यह अनोखा उपहार और कहा...

नयी दिल्ली : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे छह एकदिवसीय मैचों की शृंखला भारत ने 4-1 से जीत ली है. कल के मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 73 रन से हराया. कल के मैच में ‘हिट मैन’ रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 115 रन बनाये और मैन अॅाफ द मैच […]


नयी दिल्ली :
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे छह एकदिवसीय मैचों की शृंखला भारत ने 4-1 से जीत ली है. कल के मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 73 रन से हराया. कल के मैच में ‘हिट मैन’ रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 115 रन बनाये और मैन अॅाफ द मैच का खिताब भी जीता.

‘मैन अॅाफ द मैच’ का पुरस्कार मिलने के बाद रोहित शर्मा ने इसे अपनी पत्नी रितिका के नाम कर दिया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा-हैप्पी वैलेंटाइन डे रिट्‌स, साथ ही उन्होंने अपनी तसवीर शेयर की है, जिसमें वह अपनी ट्रॉफी पकड़े हुए हैं. रोहित शर्मा की पत्नी का नाम रितिका सचदेह है, लेकिन ‘वैलेंटाइन डे’ के मौके पर उन्होंने रितिका को नया नाम ‘रिट्‌स’ दिया है.

https://www.instagram.com/p/BdSnB28AEuM/

गौरतलब है कि जब से रितिका और रोहित की शादी हुई है, रोहित का बल्ला शानदार प्रदर्शन कर रहा है. रितिका अकसर स्टेडियम में रोहित को चीयर करती नजर आती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >