INDvsRSA : तीसरे वनडे से पहले ही दक्षिण अफ्रीका का तीन विकेट गिरा

केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक भी चोटिल खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गये हैं और भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के बाकी बचे चार मैचों और टी20 श्रृंखला से बाहर हो गये हैं. रविवार को सेंचुरियन में खेले गये दूसरे एकदिवसीय मैच में डिकाक की बायीं कलाई चोटिल हो गयी […]

केपटाउन : दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकाक भी चोटिल खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गये हैं और भारत के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के बाकी बचे चार मैचों और टी20 श्रृंखला से बाहर हो गये हैं.

रविवार को सेंचुरियन में खेले गये दूसरे एकदिवसीय मैच में डिकाक की बायीं कलाई चोटिल हो गयी जिससे उबरने में उन्हें दो से चार सप्ताह तक का समय लगेगा. डिकाक से पहले दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स और कप्तान फाफ डुप्लेसिस भी उंगली की चोट के कारण एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो चुके हैं.

इसे भी पढ़ें…

मैन अॅाफ द मैच चहल ने कहा, कप्तान के भरोसे ने मुझे कॉन्फिडेंट बनाया

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने एकदिवसीय श्रृंखला के लिए डिकाक की जगह किसी खिलाड़ी के नाम की घोषणा नहीं की है. विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिच क्लासेन को पहले एकदिवसीय के बाद टीम में शामिल किया गया था जो बुधवार को यहां खेले जाने वाले तीसरे एकदिवसीय में पदार्पण कर सकते हैं. श्रृंखला के पहले दोनों मैच जीत कर भारत 2-0 से आगे है.
इसे भी पढ़ें…

INDvsRSA : हार कर भी दक्षिण अफ्रीका ने बनाया यह अनोखा रिकॉर्ड

जब अंपायर ने टीम इंडिया को जीत के लिए कराया 40 मिनट इंतजार

2nd ODI : चहल की फिरकी के बाद ‘गब्बर’ का धमाका, भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से रौंदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >