विराट-अनुष्का की इटली में शादी पर सवाल उठाने वाले भाजपा विधायक से प्रशंसकों ने पूछा, आपको शहनाई बजानी थी क्या?
Copied link
गुना : मध्यप्रदेश के एक विधायक पन्ना लाल साख्या ने कल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के इटली जाकर शादी करने पर सवाल उठाया था और कहा था कि उनके ऐसा करने से उनकी देशभक्ति पर भी प्रश्नचिह्न लग जाता है. गुना में एक ‘स्किल इंडिया सेंटर’ का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा […]
गुना : मध्यप्रदेश के एक विधायक पन्ना लाल साख्या ने कल भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के इटली जाकर शादी करने पर सवाल उठाया था और कहा था कि उनके ऐसा करने से उनकी देशभक्ति पर भी प्रश्नचिह्न लग जाता है. गुना में एक ‘स्किल इंडिया सेंटर’ का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि विराट पैसे तो भारत में कमाते हैं, लेकिन खर्च इटली में करते हैं. उन्होंने विराट से पूछा कि क्या देश में कोई ऐसी जगह नहीं थी क्या, जहां वे शादी कर सकते थे? क्या भारत अछूत हो गया है? अपने इस बयान के बाद पन्नालाल को लोगों ने सोशल मीडिया में ट्रोल करना शुरू कर दिया है. खासकर विराट और अनुष्का के प्रशंसक उन्हें निशाने पर ले रहे हैं-
निशा कहती हैं पन्नालाल जी क्या आप टेंट और कैटरिंग के बिजनेस में भी हैं?