तसवीरों में देखें, क्रिकेटरों का ''करवा चौथ''

नयी दिल्ली : रविवार को देशभर में करवा चौथ का व्रत मनाया गया. महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए दिनभर उपवास में रहीं और चांद निकलने के साथ अपने पति का दीदार कर व्रत तोड़ा. क्रिकेर्ट्स की पत्नियों ने भी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा. टीम इंडिया में हिटमैन […]

नयी दिल्ली : रविवार को देशभर में करवा चौथ का व्रत मनाया गया. महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए दिनभर उपवास में रहीं और चांद निकलने के साथ अपने पति का दीदार कर व्रत तोड़ा. क्रिकेर्ट्स की पत्नियों ने भी अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखा.

टीम इंडिया में हिटमैन के नाम से मशहूर हो चुके रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज उमेश यादव, पूर्व क्रिकेटर आकाश चौपड़ा और टर्बनेटर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया पर पत्नी के साथ अपनी तसवीरें शेयर की. क्रिकेटरों की तसवीरें इस समय वायरल हो रही हैं.

रोहित शर्मा अपनी पत्नी रीतिका के साथ इंस्टाग्राम में एक तसवीर शेयर की और लिखा, करवा चौथ की शुभकामनाएं और सभी की ओर से कामना करता हूं कि आज चांद जल्दी निकले. रोहित शर्मा के साथ-साथ हरभजन सिंह ने भी गीता बसरा के साथ तसवीर ट्विटर पर शेयर की. उन्होंने तसवीर के साथ लिखा, करवा चौथ की शुभकामनाएं. खाओ पीओ मौज करो. मैं जानता हूं कि बड़ी भूख लगी होगी.

इस तरह उमेश यादव ने अपनी पत्नी के साथ और आकाश चोपड़ा ने भी अपनी पत्नी के साथ तसवीर सोशल मीडिया पर शेयर की. हालांकि वीरेंद्र सहवाग ने इस मौके पर कंजूसी की और कुछ भी मैसेज नहीं किया. हालांकि उनकी पत्नी आरती ने करवा चौथ की शुभकामनाएं की और लिखा, चांद के साथ अपने पति का दीदार करने के लिए इंतजार कर रही हूं.

https://www.instagram.com/p/BZ-4R1Cgc47/

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >