श्रीलंका को हराने के बाद ''महाबली'' खली से मिले विराट कोहली, फोटो वायरल
नयी दिल्ली : श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 53 रन से रौंदने के बाद कप्तान विराट कोहली रेसलिंग स्टार द ग्रेट खली से मुलाकात की. कोहली ने खली के साथ दो तसवीरें भी लीं जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया. ट्विटर किंग विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नयी दिल्ली : श्रीलंका को दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 53 रन से रौंदने के बाद कप्तान विराट कोहली रेसलिंग स्टार द ग्रेट खली से मुलाकात की. कोहली ने खली के साथ दो तसवीरें भी लीं जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया.
ट्विटर किंग विराट कोहली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने जैसे ही अपनी तसवीर ग्रेट खली के साथ पोस्ट की, समर्थक उसे लाइक और री-ट्वीट करने लगे. विराट ने जो तसवीर पोस्ट की है उसमें वो काफी मजाकिया अंदाज में नजर आ रहे हैं. तसवीर के साथ कोहली ने लिखा, खली के साथ मुलाकात बेहद खास रहा. कोहली और खली की तसवीर को अब तक 35 लोगों ने लाइक किया है और उनके ट्वीट को अब तक 4551 लोगों ने री-ट्वीट किया है.
गौरतलब हो कि रविंद्र जडेजा की फिरकी के जादू से भारत ने दूसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे ही दिन चाय से पहले श्रीलंका को पारी और 53 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली. कप्तान विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया की यह लगातार 8वीं सीरीज पर कब्जा है. कोहली ने अपनी कप्तानी में दो वर्षों में टीम इंडिया को नयी ऊंचाईयों में पहुंचाया है.