CAC ने चुन लिया भारत का मुख्य कोच, कोहली से विचार के बाद होगा नाम का खुलासा

नयी दिल्ली : क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) नये कोच के नाम की घोषणा करने से पहले निश्चित तौर पर विराट कोहली से बात करेगी लेकिन कप्तान को सिर्फ समिति के फैसले के पीछे का कारण बताया जाएगा और इस मामले पर उनका नजरिया नहीं लिया जाएगा. सीएसी ने पांच उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जिसमें वीरेंद्र […]

नयी दिल्ली : क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) नये कोच के नाम की घोषणा करने से पहले निश्चित तौर पर विराट कोहली से बात करेगी लेकिन कप्तान को सिर्फ समिति के फैसले के पीछे का कारण बताया जाएगा और इस मामले पर उनका नजरिया नहीं लिया जाएगा.

सीएसी ने पांच उम्मीदवारों का साक्षात्कार लिया जिसमें वीरेंद्र सहवाग, रवि शास्त्री, टॉम मूडी, रिचर्ड पाइबस और लालचंद राजपूत शामिल रहे. अनिल कुंबले के विवादास्पद हालात में इस्तीफा देने के बाद यह पद खाली हुआ है.

इस संबंध में जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘ ‘एक चीज साफ कर दूं. अंतिम फैसला सीएसी का होगा, विराट कोहली का नहीं. जब सौरव ने कहा कि वह विराट से बात करेंगे तो उनका मतलब था कि उसके ब्रेक से लौटने के बाद उसे बताया जाएगा कि सीएसी को प्रत्येक उम्मीदवार के बारे में क्या लगता है जिनका उन्होंने साक्षात्कार लिया और आखिर क्यों वह किसी उम्मीदवार को चुन रहे हैं. ‘ ‘

कोहली को CAC का कड़ा संदेश, कोच कैसे काम करते हैं, कप्तान को समझने की जरुरत

उन्होंने कहा, ‘ ‘विराट का नजरिया नहीं मांगा जाएगा. लेकिन कप्तान के रुप में उसे नियुक्ति के पीछे का तर्क और कारण पता होना चाहिए. इसलिए उसे जानकारी में रखा जाएगा. ‘ ‘ पता चला है कि दिन के तीन सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतिकरण रिचर्ड पाइबस, टाम मूडी और रवि शास्त्री ने दिए.
सूत्र ने बताया, ‘ ‘कुछ प्रस्तुतिकरण बेहरीन थे. पाइबस और मूडी विशेष रुप से कडे सवालों के लिए काफी अच्छी तरह तैयार थे. रवि और वीरु ने भी कुछ कडे सवालों के विस्तृत जवाब दिए. दो आधारभूत सवाल प्रत्येक उम्मीदवार से पूछे गए. ‘ ‘ उन्होंने कहा, ‘ ‘पहला यह कि इंग्लैंड में होने वाले 2019 विश्व कप के लिए उनका क्या विजन है और दूसरा कप्तान की तुलना में कोच की भूमिका. उनसे पूछा गया कि किसी नाजुक स्थिति के सामने आने पर वे इससे कैसे निपटेंगे. ‘ ‘

कोहली का ‘यस मैन’ नहीं होगा कोच, साक्षात्कार के बाद शास्त्री व सहवाग में जंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >