जादूगर युवराज, बांग्लादेश से भिड़ंत के पहले कर रहे हैं जादू, देखें VIDEO
नयी दिल्ली : चैंपियंस ट्रॉफी के समीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के आमने-सामने होगी. दोनों के बीच होने वाला मुकाबला बेहद ही रोमांचक होगा. हालांकि भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ मजबूत दिख रही है, लेकिन बांग्लादेश की टीम बड़े मुकाबलों में उलट-फेर के लिए मशहूर है. इसलिए विराट कोहली की सेना […]
By Prabhat Khabar Digital Desk | Updated at :
नयी दिल्ली : चैंपियंस ट्रॉफी के समीफाइनल मुकाबले में गुरुवार को भारतीय क्रिकेट टीम बांग्लादेश के आमने-सामने होगी. दोनों के बीच होने वाला मुकाबला बेहद ही रोमांचक होगा. हालांकि भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ मजबूत दिख रही है, लेकिन बांग्लादेश की टीम बड़े मुकाबलों में उलट-फेर के लिए मशहूर है. इसलिए विराट कोहली की सेना इस मैच को हल्के लेने की भूल कभी नहीं करेगी.
बहरहार टीम इंडिया के सिक्सर किंग युवराज सिंह मैच से पहले मस्ती के मूड में दिख रहे हैं. वैसे युवी खुशमिजाज खिलाड़ी हैं. वो चाहे मैदान पर हों या फिर मैदान के बाहर हमेशा मस्ती करते रहते हैं. युवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला है जिसमें वे मज़ाकिया मूड में जादू करते हुए दिख रहे हैं.
दरअसल, युवराज सिंह वीडियो में एक ऑटोमेटिक दरवाजे के सामने खड़े हैं, और कुछ इस तरह अभिनय कर रहे हैं जैसे कि वह बिना छुए दरवाजा खोल रहे हैं और बंद कर रहे हैं. आप भी इस वीडियो को देखेंगे तो चौंक जाएंगे कि युवी मैजिक कैसे कर रहें.