क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा 'ब्लंडर'! बिना गेंद डाले ही अंपायर ने विरोधी टीम को घोषित किया विजेता, वीडियो देख पकड़ लेंगे सिर

CCPL 2026 video: भारत में आईपीएल के क्रेज के बीच अब राज्यों की अपनी टी20 लीग्स का जलवा है. इन दिनों छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL 2026) सुर्खियां बटोर रहा है. लेकिन इस बार चर्चा किसी गगनचुंबी छक्के या तूफानी गेंदबाजी की नहीं, बल्कि मैदान पर घटी एक बेहद मजेदार घटना की हो रही है. क्रिकेट के रोमांच के बीच कुछ ऐसा हुआ कि खिलाड़ी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अगर आपने अभी तक यह वीडियो नहीं देखा, तो आप एक जबरदस्त 'फनी मोमेंट' मिस कर रहे हैं.

CCPL 2026 video: क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल क्यों कहा जाता है, इसका जीता-जागता उदाहरण छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग में देखने को मिला. मैच के एक बेहद नाजुक मोड़ पर, जहां अगली गेंद पर पूरा खेल टिका था. वहां एक फील्डर की जरूरत से ज्यादा फुर्ती टीम पर भारी पड़ गई. फील्डर ने नियमों की परवाह न करते हुए ऐसी बड़ी गलती कर दी कि अंपायर ने विरोधी टीम को बिना गेंद डाले ही विजेता घोषित कर दिया. मैदान पर मौजूद खिलाड़ी जहां हैरान रह गए, वहीं अब सोशल मीडिया पर इस अनोखे ‘फिनिश’ का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

मैच के आखिरी पलों के ड्रामे ने बटोरी सुर्खियां

रविवार को रायपुर के मैदान पर छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग का एक ऐसा मुकाबला खेला गया जिसे फैंस सालों तक याद रखेंगे. बिलासपुर बुल्स और रायगढ़ लायंस के बीच टक्कर तो कांटे की थी, लेकिन अंत में जो ड्रामा हुआ उसने सबको हैरान कर दिया. बिलासपुर की टीम 7 विकेट से जीत की दहलीज पर खड़ी थी, तभी खिलाड़ियों के अति-उत्साह फुर्ती ने खेल का पूरा रुख ही पलट दिया. मैच तो बिलासपुर ने जीता, लेकिन उससे पहले मैदान पर घटी इस अजीबोगरीब घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.

बाउंड्री पर वो हैरतअंगेज डाइव

161 रनों के सम्मानजनक स्कोर का पीछा करने उतरी बिलासपुर बुल्स की टीम एक समय बेहद मजबूत स्थिति में थी. अभिजीत ताह के सस्ते में आउट होने के बाद कप्तान आयुष पांडे और पवन परनाटे की पारियों ने टीम को संभाला. बाकी बची हुई कसर विकल्प तिवारी और प्रतीक यादव की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी ने पूरी कर दी. बिलासपुर को जीत के लिए जब सिर्फ 2 रनों की दरकार थी और 23 गेंदें बची थीं, तब क्रीज पर मौजूद प्रतीक यादव ने मैच को छक्के के साथ खत्म करना चाहा. उन्होंने शुभमन अग्रवाल की गेंद पर एक जोरदार हिट लगाया. गेंद बाउंड्री लाइन के पार जाने ही वाली थी कि रायगढ़ के फील्डर ने नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया. उन्होंने बाउंड्री पर एक अविश्वसनीय डाइव लगाकर छक्का रोक दिया. मैदान पर हर कोई इस फील्डिंग की तारीफ कर रहा था, लेकिन इस शानदार प्रयास के ठीक बाद कुछ ऐसा ‘ब्लंडर’ हुआ जिसने मैच का नतीजा ही बदल दिया.

बिना मैच जीते ही मैदान में घुसे बिलासपुर के खिलाड़ी

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग में रविवार को ड्रामा अपने चरम पर पहुंच गया. जब प्रतीक यादव के शॉट को रायगढ़ के फील्डर ने बाउंड्री पर मुस्तैदी से रोक लिया, तब बिलासपुर बुल्स के डगआउट में बैठे खिलाड़ियों को लगा कि गेंद बाउंड्री पार चली गई है और टीम मैच जीत चुकी है. इसी गलती में कई खिलाड़ी दौड़ते हुए पिच पर पहुंच गए और जश्न मनाते हुए स्टंप्स भी उखाड़ दिए. जबकि हकीकत यह थी कि बल्लेबाजों ने केवल 1 रन दौड़कर पूरा किया था और टीम को जीत के लिए अब भी 1 रन की दरकार थी. रायगढ़ लायंस के खिलाड़ियों ने बिलासपुर की इस खेल भावना के विपरीत और जल्दबाजी वाली हरकत पर कड़ी आपत्ति जताई. अंपायरों ने रिप्ले की मदद से पुष्टि की कि गेंद रोकी जा चुकी थी, जिसके बाद जश्न मना रहे खिलाड़ियों को वापस बाउंड्री के बाहर भेजा गया. क्रिकेट के मैदान पर ऐसी लापरवाही कभी-कभार ही देखने को मिलती है.

प्लेऑफ में टॉप पर बनाई जगह

कहते हैं ना कि अंत भला तो सब भला. कुछ मिनट पहले जहां खिलाड़ी बिना जीते ही जश्न मनाने की जल्दबाजी कर बैठे थे, वहीं अगली गेंद पर विकल्प तिवारी ने अपनी सूझबूझ से शानदार चौका लगाकर मैच को जीता दिया. विकल्प 39 रनों पर और प्रतीक यादव 30 रनों पर नाबाद पवेलियन लौटे.

इसे भी पढ़े- वैभव सूर्यवंशी से भिड़ना पड़ा भारी, श्रीलंकाई खिलाड़ी पर गिरी गाज; मैच रेफरी ने सुनाई सजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ritu Raj

प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत। खेल पत्रकारिता में एक साल का अनुभव और स्पोर्ट्स की हर छोटी-बड़ी खबर पर पैनी नजर। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में मास्टर्स। उद्देश्य है पाठकों तक तेज, सटीक और विश्वसनीय स्पोर्ट्स कवरेज पहुँचाना।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >