CPL 2026: मैथ्यू फोर्ड की गेंदबाजी की बदौलत सेंट लूसिया किंग्स ने दर्ज की पहली जीत, 4 रन से हारी फाल्कन्स

कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स ने एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स को 4 रनों से मात दी. आखिरी ओवर में 13 रनों की जरूरत के बावजूद फाल्कन्स लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रहे.

Caribbean Premier League 2026: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 के रोमांचक मुकाबले में सेंट लूसिया किंग्स ने एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स को महज 4 रन से हरा दिया. संडे रात किंग्सटाउन में खेले गए इस मुकाबले का फैसला आखिरी ओवर में हुआ, जहां फाल्कन्स को जीत के लिए 13 रन की जरूरत थी. हालांकि मैथ्यू फोर्ड ने दबाव में शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 8 रन दिए और अपनी टीम को यादगार जीत दिला दी. इससे पहले एंड्रीज गूस की तूफानी पारी ने किंग्स को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया था.

13 रन चाहिए थे लास्ट ओवर में

आखिरी चार ओवर्स में फाल्कन्स को 43 रन की जरूरत थी. 19वें ओवर में फैबियन एलेन ने एक छक्का और चौका लगाकर मुकाबले को फिर रोमांचक बना दिया. आखिरी ओवर में फाल्कन्स को 13 रन चाहिए थे. मैथ्यू फोर्ड ने दबाव में शानदार गेंदबाजी की और ओवर में सिर्फ 8 रन दिए. उन्होंने दो विकेट भी हासिल किए. इस तरह सेंट लूसिया किंग्स ने मुकाबला 4 रन से अपने नाम कर लिया.

फाल्कन्स ने दी जोरदार टक्कर

188 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए एंटीगुआ एंड बारबुडा फाल्कन्स ने तेज शुरुआत की. इविन लुईस ने महज 24 गेंदों में 48 रन ठोककर किंग्स के गेंदबाजों की मुश्किलें बढ़ा दीं. रहकीम कॉर्नवाल ने 13 गेंदों में 27 रन बनाए, जबकि टिम रॉबिन्सन ने 20 गेंदों में 30 रन की पारी खेली. एक समय फाल्कन्स 10 ओवर में 100 रन के करीब पहुंच चुके थे और मुकाबला उनके पक्ष में जाता दिख रहा था. लेकिन इसके बाद किंग्स के स्पिनरों ने मैच का रुख बदल दिया.

Also Read: IND vs SL Xl: प्रैक्टिस मैच में ऋषभ पंत खेलने लगे फुटबॉल, वीडियो देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

किंग्स ने बनाए थे 187 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया किंग्स के लिए एंड्रीज गूस ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने 51 गेंदों में 82 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के शामिल रहे. गूस ने शुरुआत से ही फाल्कन्स के गेंदबाजों पर दबाव बनाए रखा और टीम को बड़े स्कोर की ओर पहुंचाया. उन्होंने 18वें ओवर के बीच तक बल्लेबाजी की और किंग्स को 150 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. फाल्कन्स की ओर से अल्जारी जोसेफ सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट चटकाए. किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए.

Also Read: पाकिस्तानी बॉक्सर ने कहा, मुझे नरेंद्र नाम से नफरत हो गई है... बातें सुनकर हंस पड़े पीएम मोदी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >