23 जुलाई से शुरू होगा कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का रोमांच, जानिए कब एक्शन में दिखेंगे भारतीय एथलीट

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का खेल-वार कार्यक्रम आ गया है, जिसमें 10 प्रमुख खेल शामिल हैं. भारतीय खिलाड़ी 24 जुलाई से अपने अभियान की शुरुआत करेंगे. जानिए कब होंगे नीरज चोपड़ा, मीराबाई चानू और लवलीना बोरगोहेन जैसे स्टार्स के मुकाबले.

कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आधिकारिक खेल-वार कार्यक्रम जारी कर दिया है. स्कॉटलैंड के ग्लासगो में आयोजित होने वाले ये खेल 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक चलेंगे. इस बार प्रतियोगिता में 10 प्रमुख खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें भारत के लगभग 126 एथलीट हिस्सा लेने वाले हैं.

23 जुलाई को होगा रंगारंग आगाज

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को आयोजित होगा. इस दौरान भारतीय दल मार्च पास्ट में हिस्सा लेगा और इसके साथ ही 11 दिनों तक चलने वाले खेलों का औपचारिक आगाज हो जाएगा. समापन समारोह 2 अगस्त को आयोजित किया जाएगा.

24 जुलाई से शुरू होगा भारतीय खिलाड़ियों का अभियान

भारतीय खिलाड़ियों का मुकाबला 24 जुलाई से शुरू होगा. तैराकी, 3x3 बास्केटबॉल, आर्टिस्टिक जिमनास्टिक्स, बॉक्सिंग और लॉन बॉउल्स जैसे खेलों में भारतीय एथलीट शुरुआती दिनों से ही चुनौती पेश करेंगे. बॉक्सिंग में भारत की स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन से पदक की उम्मीद रहेगी.

मीराबाई चानू पर होंगी निगाहें

भारोत्तोलन प्रतियोगिता 26 जुलाई से 30 जुलाई तक आयोजित की जाएगी. टोक्यो ओलंपिक पदक विजेता मीराबाई चानू भारत की सबसे बड़ी उम्मीदों में शामिल होंगी. भारतीय वेटलिफ्टिंग दल से कई पदकों की उम्मीद की जा रही है.

नीरज चोपड़ा संभालेंगे एथलेटिक्स की कमान

एथलेटिक्स मुकाबले 27 जुलाई से 1 अगस्त तक होंगे. भारत की सबसे बड़ी उम्मीद ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा पर रहेगी, जो भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं. इसके अलावा भारतीय ट्रैक एंड फील्ड एथलीट भी पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे.

आखिरी दिनों में ट्रैक साइकिलिंग और जूडो का रोमांच

ट्रैक साइकिलिंग प्रतियोगिताएं 30 जुलाई से 2 अगस्त तक चलेंगी, जबकि जूडो के मुकाबले 31 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होंगे. इन खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी पदक जीतने की कोशिश करेंगे.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए भारत का शेड्यूल

खेल (Sport)तारीखभारत की मुख्य उम्मीदें / आकर्षण
उद्घाटन समारोह23 जुलाईभारतीय दल का मार्च पास्ट
तैराकी (Swimming & Para Swimming)24–29 जुलाईभारतीय तैराकों की हीट्स और फाइनल
3x3 बास्केटबॉल24–29 जुलाईपुरुष और महिला टीम
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स24–28 जुलाईभारतीय जिम्नास्ट्स
बॉक्सिंग24 जुलाई–1 अगस्तलवलीना बोरगोहेन समेत भारतीय मुक्केबाज
लॉन बॉउल्स24 जुलाई–2 अगस्तभारतीय लॉन बॉउल्स टीम
पैरा पावरलिफ्टिंग24 जुलाईभारतीय पैरा एथलीट
वेटलिफ्टिंग26–30 जुलाईमीराबाई चानू और भारतीय वेटलिफ्टर्स
एथलेटिक्स27 जुलाई–1 अगस्तनीरज चोपड़ा और भारतीय ट्रैक एंड फील्ड खिलाड़ी
ट्रैक साइकिलिंग30 जुलाई–2 अगस्तभारतीय साइकिलिंग टीम
जूडो31 जुलाई–2 अगस्तभारतीय जूडो खिलाड़ी
समापन समारोह2 अगस्तकॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन

भारत को कई खेलों में पदक की उम्मीद

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत की सबसे ज्यादा उम्मीद बॉक्सिंग, वेटलिफ्टिंग, एथलेटिक्स, जूडो और पैरा पावरलिफ्टिंग से होगी. भारतीय दल पिछले संस्करणों की तरह इस बार भी पदक तालिका में मजबूत प्रदर्शन करने के इरादे से मैदान में उतरेगा. पिछली बार कॉमनवेल्थ 2022 में भारत ने कुल 61 पदक हासिल किया था. जिसमें 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रांज पदक जीता था. इसके साथ ही भारतीय टीम अंक तालिका में चौथे स्थान पर रही थी. अब इस बार उम्मीद है कि भारतीय टीम पिछली बार से अच्छा प्रदर्शन करेगी.

यह भी पढ़ें: फीफा वर्ल्ड कप: 20 मिनट में 3 गोल कर मिस्र को किया बाहर, 2-0 से पिछड़ने के बाद अर्जेंटीना ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >