आज चेन्नई के लिए करो या मरो का मुकाबला, SRH या CSK किसका पलड़ा रहेगा भारी? जानें

CSK vs SRH: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला आज यानी 18 मई को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. प्लेऑफ की रेस के लिहाज से ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई के लिए यह मैच बेहद अहम है.

CSK vs SRH:आईपीएल इस सीजन का 63वां मुकाबला CSK और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा, जो दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम है. यह मैच शाम 7:30 बजे से चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शुरू होगा. प्लेऑफ के लिहाज से देखें तो यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ‘करो या मरो’ जैसा है. पिछले मैच में लखनऊ से हार का सामना करने के बाद चेन्नई को जहाँ हर हाल में जीत की तलाश होगी. वहीं पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम इस मैच को जीतकर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी. 

CSK vs SRH दोनों टीमों के आकड़ें

हालांकि, इन दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच खेले गए हैं, जिनमें से सीएसके ने 15 और हैदराबाद ने 8 मुकाबलों में जीत हासिल की है. पिछले सीजन में दोनों के बीच हुए मुकाबले में हैदराबाद ने बाजी मारी थी. वहीं, इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार एक-दूसरे से भिड़ेंगी. इससे पहले इस सीजन में हैदराबाद के मैदान पर खेला गया पहला मुकाबला भी हैदराबाद ने ही जीता था. 

चैपॉक स्पिनर्स के लिए अनुकूल

चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में इस साल पिच का मिजाज काफी बदला हुआ है। अक्सर यहाँ स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती थी, लेकिन इस सीजन में यह पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत शानदार रही है। यही वजह है कि यहाँ लगातार 200 से ज्यादा रन बन रहे हैं। हालांकि, कुछ मैचों में गेंद रुककर भी आई है, जिससे स्पिनरों को थोड़ी मदद और टर्न भी मिला है।  

टॉस की भूमिका

इस सीजन में यहाँ अब तक 6 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 4 बार बाद में बल्लेबाजी करने वाली (चेज करने वाली) टीम जीती है। इसे देखते हुए आज के मैच में भी जो टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी।

चैपॉक का अब तक का इतिहास

इस ग्राउंड पर अब तक कुल 97 मैच खेले गए है. इसमें पहले बैटिंग करने वाली टीम 51 मैच जीती और चेज करने वाली टीम 44 मैच जीती है. वहीं, 2 मुकाबले टाई रहे है.

CSK vs SRH मैच पर बारिश का साया

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आज मौसम गर्म और बहुत उमस वाला रहेगा. शाम को आसमान में बादल दिख सकते हैं और हल्की बारिश या गरज की संभावना है. यहाँ दिन का सबसे ज़्यादा तापमान 36°C और रात का सबसे कम तापमान 27°C तक जा सकता है. 

ये भी पढ़ें:- IPL में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन, 9वीं बार 500 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी

ये भी पढ़ें:- पंजाब किंग्स की लगातार छठी हार, प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बनी RCB

CSK vs SRH टीमों की संभावित खिलाड़ी (12)

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह.

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >