राष्ट्रपति मुर्मू ने की महिला खिलाड़ियों की तारीफ, वर्ल्ड कप जीत पर कही ये बड़ी बात

Budget Session 2026: संसद के बजट सत्र की शुरुआत से पहले अपने अभिभाषण में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप जीत की तारीफ की. उन्होंने बताया कि भारत 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी करेगा. सरकार खेलों में पारदर्शिता ला रही है और नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे है.

Budget Session 2026: 28 जनवरी (आज) से संसद का बजट सत्र शुरू हो गया. इस सत्र के शुरू होने से पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने अपने अभिभाषण में खेलों पर खास जोर दिया. उन्होंने महिला खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और कहा कि भारत अब खेलों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. राष्ट्रपति ने 2025 वर्ल्ड कप जीत का जिक्र करते हुए इसे देश के लिए ऐतिहासिक पल बताया.

महिला क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि साल 2025 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर देश का सिर ऊंचा कर दिया. यह जीत बताती है कि हमारी बेटियां अब किसी से कम नहीं हैं. उन्होंने महिला ब्लाइंड क्रिकेट टीम की भी तारीफ की, उन्होने भी 2025 में वर्ल्ड कप जीतकर अपनी काबिलियत साबित की थी.

हर क्षेत्र में ‘नारी शक्ति’ सबसे आगे

सिर्फ खेल ही नहीं, देश की रक्षा में भी बेटियां कमाल कर रही हैं. राष्ट्रपति ने बताया कि एनडीए (NDA) से महिला कैडेट्स का पहला बैच पास आउट हो चुका है. उन्होंने कहा कि मेरी सरकार की नीतियों की वजह से महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं और देश के विकास में ‘नारी शक्ति’ सबसे पहले है.

खेलों में पारदर्शिता और विकास

सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए ‘खेलो भारत’ नीति पर काम कर रही है. राष्ट्रपति ने साफ कहा कि खेल संगठनों को अब और भी पारदर्शी बनाया जा रहा है. इसका सीधा फायदा खिलाड़ियों को मिलेगा. सरकार चाहती है कि हर हुनरमंद खिलाड़ी को आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले.

कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी

राष्ट्रपति ने बताया कि भारत को 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी मिली है. यह हम सबके लिए गौरव का पल है. उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि इस आयोजन को सफल बनाने में हम सबको मिलकर सहयोग करना होगा.

ये भी पढ़ें-

IND vs NZ 4th T20: क्या विशाखापत्तनम में कटेगा संजू सैमसन का पत्ता? प्लेइंग 11 में हो सकते हैं 4 बड़े बदलाव!

IND vs NZ 4th T20: विशाखापट्टनम में जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, जानिए मौसम और पिच का पूरा हाल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >