फीफा वर्ल्ड कप से पहले ब्राजील को लगा बड़ा झटका, नेमार हुए चोटिल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 से पहले ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार पिंडली की चोट से जूझ रहे हैं. हालांकि डॉक्टरों ने उनकी चोट को गंभीर नहीं बताया है और जल्द वापसी की उम्मीद जताई है.

FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से पहले ब्राजील टीम को बड़ा झटका लगा है. टीम के स्टार खिलाड़ी नेमार एक बार फिर चोटिल हो गए हैं. नेमार की वापसी ढाई साल बाद ब्राजील टीम में हुई है. उन्हें वर्ल्ड कप के लिए टीम में शामिल किया गया है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, 34 वर्षीय नेमार पिंडली की चोट के कारण अपनी क्लब टीम सैंटोस के लिए सैन लोरेंजो के खिलाफ घरेलू कोपा सुदामेरिकाना मुकाबले में नहीं खेल पाए. जिसके बाद ब्राजील के क्लब सैंटोस ने इस चोट को गंभीर नहीं बताया है. सैंटोस टीम के डॉक्टर रोड्रिगो जोगैब ने कहा है कि फॉरवर्ड खिलाड़ी के 27 मई से शुरू होने वाले ब्राजील के प्री-वर्ल्ड कप ट्रेनिंग सेशन तक फिट होने की उम्मीद है.

जल्द मैदान पर करेंगे वापसी

‘ओ ग्लोबो’ ने जोगैब के हवाले से बताया गया कि नेमार राष्ट्रीय टीम के साथ तभी जुड़ेंगे जब वह पूरी तरह फिट होंगे. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि अगले मंगलवार को डेपोर्टिवो कुएनका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनकी वापसी संभव है.

लंबे समय से चोट से जूझ रहे हैं नेमार

ब्राजील के लिए 128 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में रिकॉर्ड 79 गोल कर चुके नेमार लंबे समय से चोटों से जूझ रहे हैं. उन्होंने ब्राजील के लिए अपना आखिरी मैच अक्टूबर 2023 में खेला था. उरुग्वे के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप क्वालिफायर मुकाबले के दौरान उनका एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट फट गया था. इसके बाद से वह लगातार फिटनेस समस्याओं से जूझते रहे हैं. पिछले साल जनवरी में अपने बचपन के क्लब सैंटोस में लौटने के बाद नेमार ने 38 मुकाबलों में सिर्फ 17 गोल किए हैं.

चौथा वर्ल्ड कप खेलेंगे नेमार

यह नेमार का चौथा फीफा वर्ल्ड कप होगा. इससे पहले वह 2014, 2018 और 2022 एडिशन में खेल चुके हैं. वर्ल्ड कप में उन्होंने अब तक 13 मैचों में आठ गोल और तीन असिस्ट दर्ज किए हैं. ब्राजील अपने अभियान की शुरुआत 13 जून को न्यू जर्सी में मोरक्को के खिलाफ करेगा, जबकि ग्रुप सी में टीम का सामना हैती और स्कॉटलैंड से भी होगा.

मृणाल कुमार पांडेय

यह भी पढ़ें: मेसी-रोनाल्डो भी पीछे, एक सीजन में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड इस दिग्गज के नाम 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >