बिहार का ऐसा विकास; स्टेडियम, स्वीमिंग पूल देख लोग भी हैरान, ‘खेलो इंडिया’ के लिए ऐसी है तैयारी

Khelo India Youth Games 2025 BIPARD Sports Co,mplex Gaya Bihar: गया के बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल और आधुनिक स्टेडियम बनकर तैयार हैं, जहां मलखंभ, स्विमिंग, थांग-ता और गतका की प्रतियोगिताएं 4 से 15 मई तक होंगी. ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ के तहत बने गया के स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है और लोग भविष्य में ऐसे और स्टेडियम की उम्मीद कर रहे हैं.

Khelo India Youth Games 2025 BIPARD Sports Complex Gaya Bihar: बिहार के गया, पटना, राजगीर, भागलपुर और बेगूसराय में खेलों की रौनक देखते ही बन रही है. ‘खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025’ का आगाज पटना में 4 मई को रंगारंग और भव्य उद्घाटन समारोह के साथ हुआ. प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से इसका उद्घाटन किया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और केंद्रीय राज्य मंत्री रक्षाखडसे मौजूद रहे. इस खेल महोत्सव में 18 साल से कम उम्र के 8500 से अधिक बालक-बालिकाएं 28 खेलों में करीब 2400 से ज्यादा पदकों के लिए भिड़ेंगी.

गया के बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (BIPARD) स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने देश और दुनिया का ध्यान खींचा है. यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर के शानदार स्विमिंग पूल और विभिन्न खेलों के लिए आधुनिक स्टेडियम बनाए गए हैं. ‘खेल के रंग, बिहार के संग’ नारे के साथ गया में मलखंभ, स्विमिंग, थांग-ता और गतका जैसे पारंपरिक और आधुनिक खेलों की तैयारियां जोरों पर हैं. 4 से 15 मई तक ये चार खेल प्रतियोगिताएं गया कैंपस में आयोजित की जाएंगी. हालांकि इस इंफ्रास्ट्रक्चर की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लोगों ने काफी सराहा और आशा जताई कि आने वाले समय में और भी स्टेडियम इसी तरह के तैयार होंगे.

राजगीर का हॉकी स्टेडियम भी चर्चा में रहा था

बिहार ने पिछले कुछ समय में राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम बनाकर नाम कमाया है. पिछले दिनों राजगीर में महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन किया गया था. उस समय भी हॉकी मैदान की काफी तारीफ हुई थी. इसी सफलता को देखते हुए हॉकी इंडिया ने पुरुषों के हॉकी एशियन चैपियनशिप के आयोजन का उत्तरदायित्तव और मेजबानी भी बिहार को मिल गई है. यह आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक चलेगा.   

बिहार का आत्मविश्वास बढ़ा, खिलाड़ियों का जोश चरम पर

वहीं खेलो इंडिया की बात करें, तो मेजबान राज्य बिहार से करीब 700 खिलाड़ियों की एक मजबूत टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही है. खेलों की शुरुआत भी जोशभरे मुकाबलों से हुई, जहां वॉलीबॉल में पश्चिम बंगाल ने राजस्थान को कड़े मुकाबले में हराया, वहीं जम्मू-कश्मीर ने उत्तराखंड को हराकर अपनी ताकत दिखाई. पटना, राजगीर, गया और भागलपुर में जूडो, कबड्डी, मलखंभ और तीरंदाजी जैसे मुकाबले भी शुरू हो गए हैं. खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के माध्यम से बिहार ने न सिर्फ खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया है, बल्कि अपने बेहतर होते इंफ्रास्ट्रक्चर और आयोजन क्षमता से देश-दुनिया को चौंकाया है. गया का BIPARD स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स इसका एक बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरा है.

रोहित शर्मा बनाएंगे ये दो बड़े कीर्तिमान, दूसरा तो कोई इंडियन अब तक नहीं कर पाया हासिल

शेन वार्न का नाम देख भावुक हुए बेटे जैक्सन, 15 साल बाद लौटे भारत; राजस्थान रॉयल्स को किया सपोर्ट, Video

‘हमारे खिलाड़ी स्वाभाविक…’, SRH के बाहर होने के बाद कोच विटोरी का बड़ा बयान, इन कारणों को ठहराया जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >