IPL 2026: लगातार 4 हार के बाद विवादों में घिरी पंजाब किंग्स, प्रीति जिंटा ने तोड़ी चुप्पी

PBKS के अंदर चल रही अफवाहों को लेकर मैनेजमेंट ने चुप्पी तोड़ी है. यह टीम आईपीएल 2026 में पिछले चार मुकाबले लगातार हार चुकी है.

IPL 2026: इस सीज़न की शुरुआत जीत के साथ करने वाली पंजाब किंग्स अब पटरी से डगमगा चुकी है. जो पंजाब एक समय लगातार मुकाबले जीत रही थी, वह अब अपने पिछले चारों मैच हार चुकी है. हालांकि, इन हार के बाद टीम के खिलाड़ियों को लेकर कुछ अफवाहें भी उड़ रही हैं, जिसे लेकर टीम मैनेजमेंट ने स्थिति स्पष्ट की है.

इस खिलाड़ी को लेकर विवाद

दरअसल, यह विवाद पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह को लेकर है. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पंजाब टीम के भीतर अनुशासनहीनता को लेकर बात सामने आई है. इसमें कहा गया है कि इस खिलाड़ी का वजन पिछले कुछ हफ्तों में 10 किलो बढ़ गया है. वह देर रात तक गेम खेलने के बाद सुबह प्रैक्टिस सेशन में भी शामिल नहीं होते. इसी कारण से उन्होंने फ्लाइट भी मिस करना पड़ा है और टीम को हार भी झेलनी पड़ी. वहीं, अब तक खेले गए मुकाबलों में उनका बल्ला भी शांत नजर आया है.

मैनेजमेंट ने तोड़ी चुप्पी

टीम के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह से जुड़ी खबरों पर पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक आधिकारिक बयान जारी किया है. उन्होंने इन दावों को पूरी तरह से बकवास और निराधार बताया है. जिंटा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, आलोचना और सोची-समझी गलत सूचना के बीच एक बहुत बड़ा अंतर होता है. उन्होंने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि टीम और ब्रांड की छवि को नुकसान पहुँचाने के उद्देश्य से जानबूझकर ऐसी झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं. उन्होंने आगे कहा कि विश्वसनीय सूत्रों के नाम पर कई मीडिया संस्थान और एजेंसियां भी इसमें शामिल हैं, जो बेहद निराशाजनक है. ऐसी भ्रामक जानकारी साझा करने से पहले मीडिया को अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए.

पंजाब किंग्स ने जारी किया बयान

विवाद बढ़ता देख पंजाब किंग्स की टीम ने भी अपनी बात रखी है. फ्रेंचाइजी ने स्पष्ट किया है कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए झूठी और मनगढ़ंत कहानियाँ गढ़ना खेल का हिस्सा नहीं हो सकता.

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स का हाल

पंजाब किंग्स के लिए यह सीजन उतार-चढ़ाव भरा रहा है. टीम ने अब तक कुल 11 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है. वहीं, एक मैच का नतीजा न निकल पाने के कारण टीम को अंक साझा करना पड़ा. इन नतीजों के साथ पंजाब किंग्स 13 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर मजबूती से कायम है .

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >