148 साल के टेस्ट इतिहास में बेन स्टोक्स का दर्ज है ये ट्रिपल कारनामा, नहीं कर पाया कोई ऐसा

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले बेन स्टोक्स अपने पीछे एक ऐसा अनोखा रिकॉर्ड छोड़ गए हैं, जिसे आज तक टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं दोहरा सका है. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में स्टोक्स ने ऐसी उपलब्धि हासिल की, जो उन्हें सबसे अलग बनाती है.

Ben Stokes Unique Test Cricket Record: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने 28 जून 2026 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. 15 साल लंबे करियर में स्टोक्स ने कई यादगार उपलब्धियां हासिल कीं, लेकिन उनके नाम टेस्ट क्रिकेट का एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज है, जो 148 साल के इतिहास में किसी अन्य खिलाड़ी के पास नहीं है. आने वाले समय में स्टोक्स का यह रिकॉर्ड शायद ही कोई तोड़ पाए.

148 साल के इतिहास में बेन स्टोक्स इकलौते खिलाड़ी

टेस्ट क्रिकेट के 148 साल के इतिहास में बेन स्टोक्स इकलौते खिलाड़ी हैं, जिन्होंने तीन उपलब्धियां एक साथ हासिल की हैं. पहली, उन्होंने अपने करियर में टेस्ट मैचों में सभी 11 बल्लेबाजी क्रमों पर बल्लेबाजी की. दूसरी, उन्होंने गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम के सभी 11 बल्लेबाजी क्रमों के बल्लेबाजों को आउट किया. तीसरी, उन्होंने फील्डिंग के दौरान सभी 11 बल्लेबाजी क्रमों के खिलाड़ियों के कैच भी लपके.

यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि इसके लिए किसी खिलाड़ी को लंबे समय तक क्रिकेट के तीनों विभाग में सक्रिय और फुर्तीला रहना पड़ता है. आमतौर पर बल्लेबाज अपने तय क्रम पर खेलते हैं, गेंदबाज सीमित प्रकार के बल्लेबाजों को आउट करते हैं और फील्डर के रूप में भी हर बल्लेबाजी क्रम के खिलाड़ी का कैच पकड़ना बेहद अनोखा माना जाता है. लेकिन स्टोक्स ने अपने करियर में इन तीनों उपलब्धियों को पूरा कर इतिहास रच दिया.

आंकड़े बताते हैं स्टोक्स की महानता

स्टोक्स के इस अनोखे रिकॉर्ड की अहमियत उनके शानदार करियर आंकड़ों से भी समझी जा सकती है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 122 मैच खेलते हुए 7273 रन बनाए और 252 विकेट झटके. इसके अलावा उनके नाम 115 कैच भी दर्ज हैं. वनडे क्रिकेट में उन्होंने 114 मैचों में 3463 रन और 74 विकेट हासिल किए, जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 585 रन बनाने के साथ 26 विकेट भी लिए.

फॉर्मेटमैचरनऔसतशतक/अर्धशतकसर्वोच्च स्कोरविकेटबेस्ट बॉलिंगबॉलिंग औसतकैच
टेस्ट122727334.514/372582526/2231.0115
वनडे114346341.25/24182745/6142.455
टी20I4358521.70/152*263/2632.922
IPL4593524.62/2107*283/1535.423

यादगार पलों से भरा रहा करियर

बेन स्टोक्स का करियर कई ऐतिहासिक पलों से भरा रहा. 2019 के हेडिंग्ले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी नाबाद 135 रन की पारी क्रिकेट इतिहास की महानतम पारियों में गिनी जाती है. इसी साल वनडे विश्व कप फाइनल में उनके प्रदर्शन ने इंग्लैंड को पहली बार विश्व चैंपियन बनाया. बाद में कप्तान के रूप में उन्होंने ‘बैजबॉल’ की आक्रामक सोच के जरिए इंग्लैंड के टेस्ट क्रिकेट को नई पहचान दी.

टेस्ट क्रिकेट में 7273 रन, 252 विकेट और 115 कैच लेने वाले स्टोक्स को उनके मैच जिताऊ प्रदर्शनों के लिए हमेशा याद किया जाएगा. लेकिन रिकॉर्ड बुक में उनका नाम उस खिलाड़ी के रूप में दर्ज रहेगा, जिसने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों विभागों में सभी 11 बल्लेबाजी क्रमों को छूकर ऐसा कारनामा किया, जिसे आज तक कोई दूसरा क्रिकेटर नहीं दोहरा सका है.

यह भी पढ़ें: Ind vs Eng : क्या दूसरे टी20 में वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? सैमसन के फॉर्म की वजह से बढ़ी डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >