BCCI ने जारी किया घरेलू क्रिकेट का शेड्यूल, 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी तो 11 अक्टूबर से रणजी टूर्नामेंट का आगाज

BCCI ने 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन का विस्तृत शेड्यूल घोषित कर दिया है. दलीप ट्रॉफी 23 अगस्त से शुरू होगी, जबकि रणजी ट्रॉफी 11 अक्टूबर से खेली जाएगी. इस सत्र में महिला और जूनियर क्रिकेट के टूर्नामेंट भी शामिल हैं.

BCCI Domestic Schedule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने शुक्रवार को 2026-27 घरेलू क्रिकेट सीजन का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. नए घरेलू सत्र की शुरुआत 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी के साथ होगी, जबकि देश की प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी का आगाज 11 अक्टूबर से होगा. बीसीसीआई ने पुरुषों के साथ-साथ महिला और जूनियर क्रिकेट के कई टूर्नामेंट्स की तारीखों का भी ऐलान किया है.

23 अगस्त से शुरू होगी दलीप ट्रॉफी

2026-27 घरेलू सत्र की शुरुआत दलीप ट्रॉफी से होगी. टूर्नामेंट का आयोजन 23 अगस्त से 10 सितंबर तक बेंगलुरु स्थित BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में किया जाएगा. इसमें छह जोन- नॉर्थ, साउथ, ईस्ट, वेस्ट, सेंट्रल और नॉर्थ ईस्ट की टीमें हिस्सा लेंगी.

ईस्ट जोन के उपकप्तान होंगे वैभव सूर्यवंशी

पिछले सीजन में सेंट्रल जोन ने साउथ जोन को फाइनल में छह विकेट से हराकर खिताब जीता था. इस बार भी सेंट्रल जोन की कप्तानी राजत पाटीदार करेंगे, जबकि रिंकू सिंह उपकप्तान होंगे. साउथ जोन की कमान तिलक वर्मा और उपकप्तानी रिकी भुई के पास होगी. ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी, वेस्ट जोन के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ और उपकप्तान शम्स मुलानी, नॉर्थ जोन के कप्तान कन्हैया वाधवान और उपकप्तान आयुष बदोनी तथा नॉर्थ ईस्ट जोन के कप्तान जोनाथन रोंगसेन और उपकप्तान बिश्वरजीत सिंह कोंथौजम होंगे.

रणजी ट्रॉफी के मुकाबले 11 अक्टूबर से

दलीप ट्रॉफी के बाद ईरानी कप का आयोजन किया जाएगा. इसके बाद भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी की शुरुआत होगी. रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप के मुकाबले दो चरणों में खेले जाएंगे. पहला चरण 11 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक होगा, जबकि दूसरा चरण 17 जनवरी से 4 फरवरी 2027 तक चलेगा. इसके बाद रणजी ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले 9 फरवरी से 3 मार्च 2027 तक खेले जाएंगे.

नवंबर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी

टी20 क्रिकेट के घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के एलीट ग्रुप के मुकाबले 14 नवंबर से 6 दिसंबर 2026 तक खेले जाएंगे. वहीं प्लेट ग्रुप के मुकाबले 14 नवंबर से शुरू होकर 24 नवंबर 2026 तक चलेंगे. वनडे फॉर्मेट की विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप के मुकाबले 14 दिसंबर 2026 से 8 जनवरी 2027 तक आयोजित किए जाएंगे. इसके प्लेट ग्रुप के मुकाबले 14 से 27 दिसंबर 2026 तक होंगे.

Also Read: 'मुझे इससे चिढ़ होती थी...' जडेजा के तलवार वाले सेलिब्रेशन पर इंग्लैंड के दिग्गज ने क्यों उठाए सवाल?

महिला और जूनियर टूर्नामेंट का भी शेड्यूल जारी

बीसीसीआई ने पुरुषों के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंटों के अलावा महिला और जूनियर क्रिकेट के कई टूर्नामेंटों का शेड्यूल भी जारी किया है. इनमें विमेंस अंडर-19 टी20 ट्रॉफी, विजय मर्चेंट ट्रॉफी, चैलेंजर ट्रॉफी और कूच बिहार ट्रॉफी समेत कई प्रतियोगिताएं शामिल हैं. इस तरह 2026-27 का घरेलू क्रिकेट सत्र अगस्त से शुरू होकर अगले साल मार्च तक चलेगा. दलीप ट्रॉफी से शुरू होने वाले इस लंबे सीजन में खिलाड़ियों के पास राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने और अपने प्रदर्शन के दम पर चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का बड़ा मौका होगा.

टूर्नामेंटचरणतारीख
दलीप ट्रॉफी23 अगस्त 2026 - 10 सितंबर 2026
रणजी ट्रॉफीएलीट फेज 111 अक्टूबर 2026 - 5 नवंबर 2026
रणजी ट्रॉफीएलीट फेज 217 जनवरी 2027 - 4 फरवरी 2027
रणजी ट्रॉफीएलीट नॉकआउट9 फरवरी 2027 - 3 मार्च 2027
रणजी ट्रॉफी प्लेटफेज 111 अक्टूबर 2026 - 5 नवंबर 2026
रणजी ट्रॉफी प्लेटफेज 217 जनवरी 2027 - 20 जनवरी 2027
रणजी ट्रॉफी प्लेटफाइनल24 जनवरी 2027 - 28 जनवरी 2027
जेड आर ईरानी कप1 अक्टूबर 2026 - 5 अक्टूबर 2026
सीके नायडू ट्रॉफी विजेता बनाम रेस्ट ऑफ इंडिया (अंडर-23)1 अक्टूबर 2026 - 4 अक्टूबर 2026
वीनू मांकड़ ट्रॉफीएलीट8 अक्टूबर 2026 - 27 अक्टूबर 2026
वीनू मांकड़ ट्रॉफीप्लेट8 अक्टूबर 2026 - 18 अक्टूबर 2026
महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफीएलीट9 अक्टूबर 2026 - 26 अक्टूबर 2026
महिला अंडर-19 टी20 ट्रॉफीप्लेट9 अक्टूबर 2026 - 18 अक्टूबर 2026
महिला अंडर-19 टी20 चैलेंजर ट्रॉफी30 अक्टूबर 2026 - 5 नवंबर 2026
सीके नायडू ट्रॉफीएलीट फेज 112 अक्टूबर 2026 - 6 नवंबर 2026
सीके नायडू ट्रॉफीएलीट फेज 218 जनवरी 2027 - 5 फरवरी 2027
सीके नायडू ट्रॉफीएलीट नॉकआउट10 फरवरी 2027 - 1 मार्च 2027
सीके नायडू ट्रॉफी प्लेटफेज 112 अक्टूबर 2026 - 6 नवंबर 2026
सीके नायडू ट्रॉफी प्लेटफेज 218 जनवरी 2027 - 21 जनवरी 2027
सीके नायडू ट्रॉफी प्लेटफाइनल25 जनवरी 2027 - 28 जनवरी 2027
विजय मर्चेंट ट्रॉफीएलीट14 नवंबर 2026 - 5 जनवरी 2027
विजय मर्चेंट ट्रॉफीप्लेट14 नवंबर 2026 - 15 दिसंबर 2026
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीएलीट14 नवंबर 2026 - 6 दिसंबर 2026
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफीप्लेट14 नवंबर 2026 - 24 नवंबर 2026
महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफीएलीट14 नवंबर 2026 - 1 दिसंबर 2026
महिला अंडर-23 टी20 ट्रॉफीप्लेट14 नवंबर 2026 - 23 नवंबर 2026
सीनियर महिला इंटरजोनल टी20 ट्रॉफी24 नवंबर 2026 - 4 दिसंबर 2026
कोच बिहार ट्रॉफीएलीट26 नवंबर 2026 - 30 जनवरी 2027
कोच बिहार ट्रॉफीप्लेट26 नवंबर 2026 - 6 जनवरी 2027
पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी (टी20)एलीट1 दिसंबर 2026 - 23 दिसंबर 2026
पुरुष अंडर-23 स्टेट ए ट्रॉफी (टी20)प्लेट1 दिसंबर 2026 - 11 दिसंबर 2026
विजय हजारे ट्रॉफीएलीट14 दिसंबर 2026 - 8 जनवरी 2027
विजय हजारे ट्रॉफीप्लेट14 दिसंबर 2026 - 27 दिसंबर 2026
सीनियर महिला वनडे ट्रॉफीएलीट19 दिसंबर 2026 - 10 जनवरी 2027
सीनियर महिला वनडे ट्रॉफीप्लेट19 दिसंबर 2026 - 29 दिसंबर 2026
महिला अंडर-15 वनडे ट्रॉफीएलीट5 जनवरी 2027 - 24 जनवरी 2027
महिला अंडर-15 वनडे ट्रॉफीप्लेट5 जनवरी 2027 - 15 जनवरी 2027
महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफीएलीट4 जनवरी 2027 - 23 जनवरी 2027
महिला अंडर-19 वनडे ट्रॉफीप्लेट4 जनवरी 2027 - 14 जनवरी 2027
सीनियर महिला इंटरजोनल वनडे ट्रॉफी17 फरवरी 2027 - 27 फरवरी 2027
महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफीएलीट महिला19 फरवरी 2027 - 10 मार्च 2027
महिला अंडर-23 वनडे ट्रॉफीप्लेट महिला19 फरवरी 2027 - 1 मार्च 2027
विज्जी ट्रॉफी22 फरवरी 2027 - 28 फरवरी 2027
सीनियर महिला इंटरजोनल मल्टी-डे ट्रॉफी13 मार्च 2027 - 28 मार्च 2027

Also Read: 15 अगस्त को भारत खेलेगा अपना 600वां टेस्ट, शुभमन गिल बोले- देश की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >