Badminton World Championship 2026: बैडमिंटन की सबसे बड़ी प्रतियोगिता वर्ल्ड चैंपियनशिप आज से नई दिल्ली में शुरू हो रही है. टूर्नामेंट 17 से 23 अगस्त तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत 17 साल बाद इसकी मेजबानी कर रहा है. इससे पहले 2009 में हैदराबाद में वर्ल्ड चैंपियनशिप हुई थी.
सिंधु के पास छठा मेडल जीतने का मौका
भारत की सबसे बड़ी उम्मीद पीवी सिंधु हैं. सिंधु अब तक वर्ल्ड चैंपियनशिप में 5 मेडल जीत चुकी हैं. इनमें 2019 का गोल्ड भी शामिल है. इस बार उन्हें 9वीं सीड मिली है. हाल ही में उन्होंने जापान ओपन का खिताब भी जीता है, इसलिए उनसे एक बार फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है.
सात्विक-चिराग भी पदक के दावेदार
पुरुष डबल्स में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पर भी नजर रहेगी. दोनों ने 2025 में ब्रॉन्ज मेडल जीता था और अब लगातार दूसरी बार पोडियम पर पहुंचना चाहेंगे. लक्ष्य सेन और युवा आयुष शेट्टी भी पुरुष सिंगल्स में भारतीय चुनौती पेश करेंगे.
इसे भी पढ़े- Women's The Hundred 2026: 91 रन पर ऑल आउट हुई काव्या मारन की टीम, ट्रेंट रॉकेट्स ने 8 विकेट से जीता फाइनल
भारत ने जीते हैं 15 मेडल
भारत ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में अब तक 15 मेडल जीते हैं. इनमें 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज शामिल हैं. भारत को पहला मेडल 1983 में प्रकाश पादुकोण ने दिलाया था. वहीं, देश का इकलौता गोल्ड पीवी सिंधु के नाम है. 2011 के बाद से भारत ने हर एडिशन में कम से कम एक मेडल जीता है.
पांच कैटेगरी में मुकाबले
नई दिल्ली में टूर्नामेंट का 30वां एडिशन हो रहा है. इसमें पुरुष सिंगल्स, महिला सिंगल्स, पुरुष डबल्स, महिला डबल्स और मिक्स्ड डबल्स में मुकाबले होंगे. पहली बार वर्ल्ड चैंपियनशिप 1977 में स्वीडन में हुई थी. 2005 से यह ओलिंपिक ईयर को छोड़कर हर साल आयोजित की जा रही है.
इन भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
| कैटेगरी | भारतीय खिलाड़ी / जोड़ी |
| महिला सिंगल्स | पीवी सिंधु, उन्नति हुडा |
| पुरुष डबल्स | सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी – चिराग शेट्टी, हरिहरन अम्सकरुनन – एमआर अर्जुन |
| महिला डबल्स | त्रिशा जॉली – गायत्री गोपीचंद, कविप्रिया सेल्वम – सिमरन सिंघी |
| मिक्स्ड डबल्स | ध्रुव कपिला – तनीषा क्रास्टो, रोहन कपूर – रुथविका गद्दे, आशिथ सूर्या – अमृता प्रमुथेश |
इसे भी पढ़े- CSK या KKR… कहां जाएंगे हार्दिक पांड्या? ट्रेड को लेकर बढ़ा सस्पेंस
