Babar Azam Test Cricket Record: वेस्टइंडीज के खिलाफ रन आउट होते ही बाबर आजम के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया. वह पाकिस्तान के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. बाबर आजम अब तक टेस्ट क्रिकेट में 7 बार रन आउट हो चुके हैं. उनके साथ पूर्व पाकिस्तानी बल्लेबाज अजहर अली और महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम भी इस सूची में शामिल हैं.
पाक के लिए टेस्ट में सर्वाधिक रन आउट होने का रिकॉर्ड
पाकिस्तान के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने का रिकॉर्ड पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद के नाम है. मियांदाद अपने टेस्ट करियर में 8 बार रन आउट हुए थे. वहीं, कई क्रिकेट फैंस को लगता है कि इंजमाम उल हक इस सूची में सबसे ऊपर होंगे, लेकिन आंकड़े इसकी पुष्टि नहीं करते. इंजमाम टेस्ट क्रिकेट में जावेद मियांदाद के रिकॉर्ड से काफी पीछे हैं.
1317 दिनों से टेस्ट शतक का इंतजार
बाबर आजम ने अपना आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2022 में लगाया था. न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची टेस्ट में उन्होंने 161 रनों की शानदार पारी खेली थी. उस मुकाबले के बाद से बाबर टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं. अब उनके आखिरी टेस्ट शतक को करीब 1317 दिन हो चुके हैं. इस दौरान बाबर ने कई बार अच्छी शुरुआत की, लेकिन बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे.
10वें टेस्ट शतक की तलाश में बाबर
बाबर आजम पाकिस्तान के सबसे बड़े बल्लेबाजी सितारों में गिने जाते हैं. वनडे और टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ समय से वह अपनी पुरानी लय हासिल करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ 88 रन की पारी ने ऐसा लगा कि बाबर फॉर्म में वापसी कर रहे हैं, लेकिन शतक का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है. अब उनकी नजर अपने टेस्ट करियर के 10वें शतक पर होगी.
इसे भी पढ़े- कॉमनवेल्थ पदक विजेता सीमा कालीरमन को मिला खास सम्मान, जानिए विश्वविद्यालय ने क्या दिया तोहफा
