अजान अवैस के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर विकेट गंवाने वाले पहले पाकिस्तानी

पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज अजान अवैस ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने वाले पहले पाकिस्तानी बन गए हैं. इस शर्मनाक रिकॉर्ड के पीछे की पूरी कहानी और अन्य बल्लेबाजों के रिकॉर्ड जानें.

Azan Awais Unwanted Record: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में बुधवार (19 अगस्त) को अजान अवैस ने अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया. पाकिस्तान की पहली पारी में पारी की शुरुआत करने उतरे बाएं हाथ के बल्लेबाज अजान बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने उन्हें एलबीडब्ल्यू आउट किया.

अजान ने DRS का सहारा लिया, लेकिन रिप्ले में फैसला नहीं बदला और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. इसके साथ ही वह टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए.

मोहसिन खान भी पहली गेंद पर हुए थे आउट

अजान से पहले केवल एक पाकिस्तानी बल्लेबाज टेस्ट मैच की पहली गेंद पर आउट हुआ था. मोहसिन खान 1983 में भारत और पाकिस्तान के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट की पहली गेंद पर आउट हुए थे. हालांकि, वह सीरीज के पहले टेस्ट की पहली गेंद पर आउट नहीं हुए थे.

टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज इंग्लैंड के हर्बर्ट सटक्लिफ थे. मार्च 1933 में क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में उन्हें टेड बैडकॉक ने पहली गेंद पर आउट किया था.

ये भी पढ़ें: मानव सुथार ने रचा इतिहास, नरेंद्र हिरवानी के बाद ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने

टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजटीमआउट होने का तरीकागेंदबाजविपक्षी टीममैदानतारीख
हर्बर्ट सटक्लिफइंग्लैंडकैचटेड बैडकॉकन्यूजीलैंडक्राइस्टचर्च24 मार्च 1933
स्टेन वर्थिंगटनइंग्लैंडकैचएर्नी मैककॉर्मिकऑस्ट्रेलियाब्रिस्बेन4 दिसंबर 1936
जिमी कुकदक्षिण अफ्रीकाकैचकपिल देवभारतडरबन13 नवंबर 1992
हन्नान सरकारबांग्लादेशबोल्डपेड्रो कॉलिन्सवेस्टइंडीजढाका8 दिसंबर 2002
हन्नान सरकारबांग्लादेशLBWपेड्रो कॉलिन्सवेस्टइंडीजग्रोस आइलेट28 मई 2004
वसीम जाफरभारतबोल्डमशरफे मुर्तजाबांग्लादेशचटगांव18 मई 2007
टिम मैकिन्टोशन्यूजीलैंडबोल्डमोहम्मद आमिरपाकिस्तानडुनेडिन24 नवंबर 2009
केएल राहुलभारतकैचसुरंगा लकमलश्रीलंकाकोलकाता16 नवंबर 2017
डीन एल्गरदक्षिण अफ्रीकाकैचजेम्स एंडरसनइंग्लैंडसेंचुरियन26 दिसंबर 2019
अब्दुल मलिकअफगानिस्तानबोल्डब्लेसिंग मुजाराबानीजिम्बाब्वेअबू धाबी2 मार्च 2021
रोरी बर्न्सइंग्लैंडबोल्डमिचेल स्टार्कऑस्ट्रेलियाब्रिस्बेन8 दिसंबर 2021
अजान अवैसपाकिस्तानLBWओली रॉबिन्सनइंग्लैंडलीड्स19 अगस्त 2026

रोरी बर्न्स के बाद अजान ने बनाया यह रिकॉर्ड

टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज इंग्लैंड के रोरी बर्न्स थे. 2021-22 एशेज सीरीज के ब्रिस्बेन टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क ने उन्हें पहली गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया था. अजान अब टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने वाले पांचवें एशियाई और कुल 11वें बल्लेबाज बन गए हैं. बांग्लादेश के हन्नान सरकार इस मामले में सबसे अनोखा रिकॉर्ड रखते हैं. वह टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर एक से ज्यादा बार आउट होने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज हैं. दोनों बार उन्हें वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज पेड्रो कॉलिन्स ने आउट किया था.

रॉबिन्सन ने भी रचा इतिहास

अजान का विकेट लेकर ओली रॉबिन्सन ने भी रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. वह टेस्ट मैच की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पांचवें इंग्लिश गेंदबाज बन गए हैं. साथ ही वह टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले पहले इंग्लिश गेंदबाज भी बन गए. रॉबिन्सन ने यहीं नहीं रुके. पाकिस्तान की पारी के पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद को भी LBW आउट कर दिया. इस तरह मैच की शुरुआत में ही रॉबिन्सन ने पाकिस्तान को दो बड़े झटके दे दिए.

ये भी पढ़ें: WTC Points Table: श्रीलंका को 165 रन से हराकर भी टॉप-4 से बाहर भारत, जानें टीम इंडिया का हाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >