AUS VS BAN ODI: बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में एक तरफ जहां बांग्लादेश ने इतिहास रचा, वहीं दूसरी तरफ उसके कप्तान मेहदी हसन मिराज को लेकर एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीत दर्ज करने के तुरंत बाद कप्तान मेहदी हसन मिराज को ढाका के एवरेकेयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज राइली मेरेडिथ की एक तेजतर्रार बाउंसर सीधे उनके हेलमेट पर जा लगी थी, जिसके बाद उन्हें ‘कनकशन’ के लक्षणों के चलते तुरंत मेडिकल ऑब्जर्वेशन में रखा गया है.
34वें ओवर में घटी घटना
यह दर्दनाक वाकया बांग्लादेश की पारी के 34वें ओवर में हुआ. जब मिराज बल्लेबाजी कर रहे थे, तब राइली मेरेडिथ की एक खतरनाक शॉर्ट-पिच गेंद उनके हेलमेट के साइड में तेजी से लगी. गेंद लगते ही मिराज घुटनों के बल बैठ गए और दर्द में नजर आये.बांग्लादेश के फिजियो बायेजीदुल इस्लाम खान और ऑस्ट्रेलियाई टीम के डॉक्टर तुरंत मैदान पर पहुंचे. मिराज की हालत इतनी खराब थी कि वे मैदान पर ही उल्टी करने लगे, जिसके बाद इमरजेंसी के तौर पर मैदान पर स्ट्रेचर भी बुला लिया गया था.
रिटायर्ड हर्ट होने से किया इनकार, छक्का मारकर मैच जिताया
चोट गंभीर होने के बावजूद मेहदी हसन मिराज ने मैदान छोड़ने से साफ इनकार कर दिया. टीम के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने बताया कि मिराज उस नाजुक मोड़ पर नया बल्लेबाज भेजकर टीम को दबाव में नहीं डालना चाहते थे. मिराज क्रीज पर डटे रहे और अंत में एक शानदार छक्का जड़कर न सिर्फ 22 रनों की नाबाद जुझारू पारी खेली, बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बांग्लादेश की पहली ऐतिहासिक वनडे सीरीज जीत भी पक्की कर दी.
24 घंटे रहेंगे डॉक्टरों की निगरानी में
मैच खत्म होने के बाद मिराज की तबीयत को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जिसके कारण वे पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में भी शामिल नहीं हो सके. उनकी जगह उप-कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने ट्रॉफी कलेक्ट की. बांग्लादेश टीम के फिजियो बायेजीदुल इस्लाम ने विडियो संदेश में कहा, ” मैच के दौरान मेहदी हसन मिराज को कनकशन हुआ था. मैदान पर जांच के बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन मैच के बाद हमने उन्हें स्कैन और सामान्य निगरानी के लिए अस्पताल भेजा है. वे अगले 24 घंटों तक डॉक्टरों की देखरेख में रहेंगे.”
ये भी पढ़े : पहले टी-20 में चमके होल्डर, वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 7 विकेट से हराया
“
