पिता का क्रिकेट प्रेम ही मेरी सबसे बड़ी ताकत... शेर-ए-पंजाब लीग के लॉन्च पर बोले शुभमन गिल

संडे को शेर-ए-पंजाब टी20 लीग को लॉन्च किया गया. इस दौरान भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल भी मौजूद थे. इस खास मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि उनके पिता का हमेशा से सपना था कि वे क्रिकेट में ही अपना कैरियर बनाएं. इसी कारण से आज वे इस मुकाम तक पहुंच पाए है.

Sher-e-Punjab T20 League : शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के लॉन्च के दौरान भारतीय टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल ने अपनी सफलता का श्रेय पिता को दिया. उन्होंने कहा कि उनके पिता का सपना हमेशा उन्हें क्रिकेटर बनते देखने का था. गांव में चल रही मुफ्त क्रिकेट अकादमी के जरिए आज भी उनके पिता बच्चों की प्रतिभा निखारने में जुटे हैं.

आज जो भी हूं पिता के कारण

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के शुभारंभ समारोह में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने पिता के संघर्ष, समर्पण और क्रिकेट के प्रति जुनून को याद करते हुए भावुक बातें साझा कीं. गिल ने कहा, 'मेरे पिता का हमेशा से सपना था कि मैं क्रिकेट खेलूं. शायद उनके उसी सपने और जुनून की वजह से आज मैं यहां तक पहुंच पाया हूं.'

Also Read: महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कप्तान और मंधाना होंगी उपकप्तान

गिल अपने गांव में चला रहे फ्री अकादमी

गिल ने बताया कि उनके गांव में एक मुफ्त क्रिकेट अकादमी संचालित की जाती है, जहां आसपास के बच्चों को बिना किसी शुल्क के प्रशिक्षण दिया जाता है. उन्होंने कहा कि जब भी उनके पिता को समय मिलता है, वह अकादमी जाकर बच्चों का खेल देखते हैं. कई बार वह उन्हें फोन कर कहते हैं, 'आओ, इस बच्चे की बल्लेबाजी देखो' या फिर किसी छोटे खिलाड़ी की फील्डिंग की तारीफ करते हैं.

शुभमन गिल का टी-20 में प्रदर्शन

शुभमन गिल शेर-ए-पंजाब लीग में खेलते हुए भी नजर आने वाले हैं. उनके टी20 करियर की बात तो उन्होंने भारत के लिए 36 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 869 रन बनाए है. वहीं आईपीएल में उन्होंने 134 मैचों की 131 पारियों में 142 के स्ट्राइक रेट से कुल 4598 रन बनाए है.

Also Read: डीआंड्रा डॉटिन ने दिलाई ग्लेन फिलिप्स की याद, हवा में उड़कर एक हाथ से पकड़ा हैरतअंगेज कैच


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >