एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान की टीम का ऐलान, राशिद खान-नबी समेत कई दिग्गज बाहर

एशियन गेम्स 2026 में भाग लेने के लिए अफगानिस्तान ने अपनी क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. युवा दारविश रसूली को टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि राशिद खान, रहमानुल्लाह गुरबाज जैसे बड़े नाम टीम से बाहर हैं. जानें पूरी टीम और श्पागीजा लीग के प्रदर्शन का असर.

Asian Games 2026 Afghanistan Team: अफगानिस्तान ने जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स के लिए अपनी 15 सदस्यीय क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान युवा बल्लेबाज दारविश रसूली को सौंपी गई है. टीम में ज्यादातर खिलाड़ियों को हाल ही में खत्म हुए श्पागीजा क्रिकेट लीग के प्रदर्शन के आधार पर चुना गया है.

अफगानिस्तान की इस टीम में कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को भी जगह मिली है. नजीबुल्लाह जादरान और करीम जनत टीम के दो प्रमुख अनुभवी चेहरे होंगे. हालांकि, नियमित कप्तान राशिद खान इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. उनके अलावा रहमानुल्लाह गुरबाज और अजमतुल्लाह उमरजई जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है.

24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक खेला जाएगा एशियन गेम्स

एशियन गेम्स का आयोजन 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक आइची-नागोया, जापान में होगा. इससे ठीक पहले अफगानिस्तान की टीम भारत के खिलाफ दिल्ली में तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेलेगी. इसके बाद एशियन गेम्स के लिए टीम जापान रवाना होगी.

ये भी पढ़ें: ‘जिम फिट नहीं, मैच फिट होना ज्यादा जरूरी’, गावस्कर ने खिलाड़ियों की चोट पर उठाए सवाल

एशियन गेम्स के लिए अफगानिस्तान की टीम

दारविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखेल, खालिद तानिवाल, इमरान मीर, फैसल खान शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, फरमानुल्लाह सफी, इस्मत आलम, करीम जनत, नांगियाल खरोटी, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई.

श्पागीजा लीग के प्रदर्शन का मिला इनाम

श्पागीजा क्रिकेट लीग के 11वें संस्करण में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई युवा खिलाड़ियों को अफगानिस्तान की एशियन गेम्स टीम में जगह मिली है. शीर्ष क्रम के बल्लेबाज मोहम्मद अकरम ने टूर्नामेंट की आठ पारियों में 339 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक लगाए. ऑलराउंडर इस्मत आलम को भी उनके शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. उन्होंने लीग में 294 रन बनाने के साथ नौ विकेट हासिल किए थे. उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें श्पागीजा क्रिकेट लीग का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था.

इन युवा खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद इशाक के अलावा हसन ईसाखेल, खालिद तानिवाल और इमरान मीर को भी टीम में शामिल किया गया है. वहीं, फैसल खान शिनोजादा, फरमानुल्लाह सफी, नांगियाल खरोटी, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई और अब्दुल्ला अहमदजई भी 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें: एशिया कप और एशियन गेम्स के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित, इस खिलाड़ी को मिली कप्तानी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >