एशियन गेम्स में मोहसिन नकवी ने मेडल दिया तो क्या करेगा भारत? BCCI ने दिया साफ जवाब

एशिया कप के बाद अब एशियन गेम्स में मेडल सेरेमनी को लेकर विवाद गरमा गया है. अगर भारतीय टीम मेडल जीतती है, तो क्या वो मोहसिन नकवी से मेडल लेंगी? BCCI ने इस पर अहम संकेत दिए हैं.

Asian Games 2026: एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर हुआ विवाद अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ है कि एशियन गेम्स में मेडल सेरेमनी को लेकर नया सवाल खड़ा हो गया है. अगर भारतीय पुरुष या महिला क्रिकेट टीम एशियन गेम्स में पदक जीतती है और ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) की ओर से मोहसिन नकवी को मेडल देने की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, तो भारतीय खिलाड़ियों का अगला कदम क्या होगा? इस सवाल पर BCCI ने फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं किया है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर OCA नकवी को मेडल प्रेजेंट करने की जिम्मेदारी देता है, तो ऐसी स्थिति में भारतीय टीमों से मेडल स्वीकार करने की उम्मीद होगी. हालांकि, BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा है कि अभी टीम का पूरा ध्यान मुकाबलों पर है और मेडल सेरेमनी की स्थिति आने पर ही फैसला लिया जाएगा.

सैकिया बोले- पहले पोडियम तक पहुंचना जरूरी

एशिया कप जीतने के बाद भारतीय महिला टीम से मिलते देवजीत सैकिया (फोटो- सोशल मीडिया)

देवजीत सैकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा कि टीम फिलहाल सिर्फ मैचों पर ध्यान दे रही है. उनके मुताबिक, पहले भारतीय टीमों को पोडियम तक पहुंचना होगा और उसके बाद उस समय मौजूद परिस्थितियों को देखते हुए फैसला किया जाएगा.

यानी अभी BCCI ने यह घोषणा नहीं की है कि भारतीय खिलाड़ी नकवी से मेडल लेंगे या नहीं. इस मामले में अंतिम स्थिति तभी स्पष्ट होगी, जब कोई भारतीय टीम पदक जीतती है और OCA की ओर से प्रेजेंटेशन सेरेमनी की आधिकारिक व्यवस्था सामने आती है.

ये भी पढ़ें: भारतीय टीम ने रचा इतिहास, टी20I में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

Asian Games में नियम क्या कहता है?

यहां सबसे महत्वपूर्ण बात OCA का नियम है. OCA का संविधान और नियम के Article 66 के मुताबिक, एशियन गेम्स के विजेताओं को मेडल OCA President प्रदान करते हैं. हालांकि, OCA President यह जिम्मेदारी OCA के किसी अन्य सदस्य को सौंप सकते हैं. नियम में संबंधित इंटरनेशनल फेडरेशन या एशियन फेडरेशन के अध्यक्ष या उनके प्रतिनिधि की मौजूदगी का भी नियम है.

Asia Cup में क्या हुआ था?

यह पूरा मामला इसलिए चर्चा में है क्योंकि हाल ही में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप का खिताब जीता था. लेकिन टीम ने ACC अध्यक्ष मोहसिन नकवी से ट्रॉफी स्वीकार नहीं की. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने बाद में बताया था कि बोर्ड ने पहले ही अपनी स्थिति स्पष्ट कर दी थी. इससे पहले 2025 में भी भारतीय टीम ने एशिया कप जीतने के बाद नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी.

Asian Games में स्थिति अलग क्यों है?

एशिया कप और एशियन गेम्स को एक जैसा नहीं देखा जा सकता. एशियन गेम्स ACC का टूर्नामेंट है, जबकि एशियन गेम्स OCA के तहत आयोजित होते हैं. इसलिए यहां मेडल सेरेमनी का फैसला OCA के नियमों के अनुसार होगा.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG T20I Series Stats: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत ने अफगानिस्तान को 3-0 से हराया, जानें सीरीज के टॉप रिकॉर्ड्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >