Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान की चिंता पर जापान ने दिया जवाब, ‘चाहें तो खुद बुक कर सकते हैं होटल’

जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट को लेकर भारत और पाकिस्तान ने कुछ चिंताएं जताई थीं. इन चिंताओं पर जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) ने अपना पक्ष रखा है. JCA के CEO ने सुविधाओं और व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से जानकारी दी है.

Asian Games 2026: जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट की मेजबानी को लेकर उठे सवालों पर जापान क्रिकेट एसोसिएशन (JCA) ने अपना पक्ष रखा है. भारत और पाकिस्तान समेत कुछ एशियाई क्रिकेट टीमों ने मैच वेन्यू, ड्रेसिंग रूम और खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी. खासतौर पर होटल के कमरों को लेकर सवाल उठे थे कि दो खिलाड़ियों के लिए कमरे छोटे पड़ सकते हैं, क्योंकि क्रिकेटरों के साथ किट और काफी सामान भी होता है.

भारत-पाकिस्तान की चिंता पर जापान ने दिया जवाब

JCA के CEO नाओकी एलेक्स मियाजी ने कहा कि एशियन गेम्स के आयोजन के लिए जापान के पास तैयारियों का समय और संसाधन सीमित थे. इसके बावजूद ऐची-नागोया खेल आयोजन समिति (AINAGOC) और एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) ने मिलकर क्रिकेट के लिए बेहतर से बेहतर सुविधाएं तैयार करने की कोशिश की है.

उन्होंने PTI से कहा कि जापान के ऐची प्रीफेक्चर में पहले क्रिकेट का कोई ऐसा मैदान नहीं था, जो इस स्तर के आयोजन के लिए इस्तेमाल किया जा सके. ऐसे में महज 17 महीनों में शुरुआत से तैयारी करनी पड़ी.

क्रिकेट के लिए तैयार किया गया नया मैदान

एशियन गेम्स में क्रिकेट मुकाबले निसिन क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे. यह मैदान कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में मौजूद एक पुराने बेसबॉल मैदान को नए रूप में तैयार करके बनाया गया है. इसकी क्षमता करीब 2,000 दर्शकों की है. मियाजी के मुताबिक, मैदान पर फुल-साइज क्रिकेट ग्राउंड के साथ टर्फ और हाइब्रिड पिच तैयार की गई है.

पिच तैयार करने में श्रीलंका क्रिकेट ने भी क्यूरेटर्स की मदद की है. उन्होंने कहा कि उपलब्ध समय और संसाधनों की सीमाओं के बावजूद मैदान की पिच और आउटफील्ड एशियन गेम्स में क्रिकेट के शामिल होने के बाद अब तक की सर्वश्रेष्ठ सुविधाओं में से एक होगी.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी; वैभव सूर्यवंशी भी शामिल

'कमरे छोटे हैं तो टीम खुद कर सकती है व्यवस्था'

खिलाड़ियों के ठहरने को लेकर भी सवाल उठे थे. क्रिकेट, फुटबॉल और सॉफ्टबॉल खिलाड़ियों के लिए नागोया के होटलों में रहने की व्यवस्था की गई है. ये होटल मैदान से करीब 20 किलोमीटर दूर बताए गए हैं. चिंता इस बात को लेकर थी कि दो खिलाड़ियों के लिए होटल के कमरे छोटे हो सकते हैं. क्रिकेटरों के बड़े किट बैग और दूसरे सामान के कारण यह समस्या और बढ़ सकती है.

हालांकि, मियाजी ने कहा कि दूसरे खेलों के खिलाड़ियों के लिए इससे भी सीमित सुविधाओं में व्यवस्था की जा रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि क्रिकेट टीमें चाहें तो अपने स्तर पर अलग होटल की व्यवस्था कर सकती हैं.

टॉयलेट दूर होने की खबर को भी बताया गलत

JCA CEO ने मैदान की सुविधाओं को लेकर चल रही उन चर्चाओं को भी खारिज किया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि खेल स्थल पर टॉयलेट मैदान से काफी दूर हैं. एशियन गेम्स 2026 का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जापान के ऐची-नागोया में होगा. क्रिकेट को इस बार भी आयोजन का हिस्सा बनाया गया है और भारत-पाकिस्तान समेत एशिया की कई बड़ी क्रिकेट टीमें इसमें हिस्सा लेंगी.

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: अफगानिस्तान सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें किसकी लगी लॉटरी?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By उज्जवल सिन्हा

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >