Asian Games 2026 Day 4 Schedule: 23 सितंबर को मीराबाई चानू और मनु भाकर पर रहेंगी नजरें, देखें भारत का पूरा शेड्यूल

Asian Games Day 4 2026: एशियन गेम्स के चौथे दिन 23 सितंबर को भारत के कई खिलाड़ी पदक की दौड़ में होंगे. मीराबाई चानू, मनु भाकर और बैडमिंटन टीम से बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं. जानें भारत का पूरा शेड्यूल.

Asian Games Day 4 2026: एशियन गेम्स के चौथे दिन यानी 23 सितंबर को भारत के कई खिलाड़ी पदक की रेस में उतरेंगे. बुधवार का दिन भारतीय दल के लिए काफी अहम रहने वाला है. वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगी, जबकि ज्ञानेश्वरी यादव 53 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करेंगी. शूटिंग में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उतरेंगी. उनके अलावा ईशा सिंह और सुरूची इंदर सिंह भी भारत की चुनौती पेश करेंगी. अगर भारतीय निशानेबाज क्वालिफिकेशन पार करती हैं, तो दिन में पदक के लिए मुकाबला करेंगी.

बैडमिंटन में भारतीय पुरुष टीम चीन के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी. सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ भारत का पदक पहले ही पक्का हो चुका है. इसके अलावा वुशू, शूटिंग, रोइंग, इक्वेस्ट्रियन और कई अन्य खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी मैदान पर होंगे.

मीराबाई चानू के पास पदक जीतने का मौका

सबसे ज्यादा नजरें वेटलिफ्टिंग पर रहेंगी. मीराबाई चानू महिलाओं की 49 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगी. उनका फाइनल मुकाबला सुबह 10 बजे शुरू होगा. 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीत चुकीं मीराबाई की नजर एशियन गेम्स में अपने पहले पदक पर होगी. इसी स्पर्धा के बाद दोपहर 1:30 बजे ज्ञानेश्वरी यादव महिलाओं की 53 किग्रा स्पर्धा के फाइनल में उतरेंगी.

शूटिंग में मनु भाकर पर नजर

भारत का दिन सुबह शूटिंग से शुरू होगा. सुबह 6:15 बजे महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत और टीम क्वालिफिकेशन होगी. मनु भाकर, ईशा सिंह और सुरूची इंदर सिंह व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. टीम क्वालिफिकेशन में सुरूची और ईशा भारत की चुनौती पेश करेंगी.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: अभिषेक-ईशान ने टोक्यो से शेयर की साथ की तस्वीरें, शर्मा के सैंडल्स पर किशन का कमेंट हुआ वायरल

एशियन गेम्स 2026: 23 सितंबर को भारत का पूरा शेड्यूल

समयखेलभारतीय खिलाड़ी/टीममुकाबला/स्पर्धा
05:30 AMसॉफ्ट टेनिसजय मीणापुरुष एकल क्वार्टर फाइनल बनाम शेरविन नुगिट
05:30 AMईस्पोर्ट्सडेनियल और चिन्मय साहूeFootball क्वार्टर फाइनल
05:30 AMसेपक टकरॉभारतीय पुरुष टीमफिलीपींस के खिलाफ ग्रुप बी
05:40 AMरोइंगबलराज पंवारपुरुष सिंगल स्कल्स हीट 2
06:00 AMरोइंगसतनाम सिंह और सलमान खानपुरुष डबल स्कल्स हीट 3
06:15 AMशूटिंगसुरूची इंदर सिंह, ईशा सिंह, मनु भाकरमहिला 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन
06:15 AMशूटिंगसुरूची इंदर सिंह, ईशा सिंहमहिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम क्वालिफिकेशन
06:30 AMशूटिंगअनंतजीत सिंह नरूका, भवतेघ सिंह गिल, मैराज अहमद खानपुरुष स्कीट क्वालिफिकेशन
06:30 AMशूटिंगपरीनाज धालीवाल, राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहानमहिला स्कीट क्वालिफिकेशन
06:30 AMकैनो स्प्रिंटभारतीय खिलाड़ीपुरुष कायाक फोर 500 मीटर हीट 1
06:30 AMकैनो स्प्रिंटमेघा प्रदीपमहिला कैनो सिंगल 200 मीटर हीट 1
06:30 AMइक्वेस्ट्रियनआशीष लिमये, फौआद मिर्जाइवेंटिंग व्यक्तिगत क्रॉस कंट्री फाइनल, दिन 2
06:30 AMटेबल टेनिसहरमीत देसाई, यशस्विनी घोरपड़ेमालदीव के खिलाफ मिश्रित युगल राउंड ऑफ 32
06:30 AMफेंसिंगनाओरेम मीना देवी, जॉयस अशिता स्टालिनराजमहिला फॉयल व्यक्तिगत पूल बाउट्स
06:30 AMफेंसिंगगिशो निधि के.पी., करण सिंहपुरुष सेबर व्यक्तिगत पूल बाउट्स
06:42 AMस्विमिंगरोहित बेनेडिक्टन, साजन प्रकाशपुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई हीट्स
06:50 AMरोइंगजसविंदर सिंह, नितिन कुमारपुरुष पेयर हीट 2
06:50 AMकैनो स्प्रिंटपार्वती गीता, फाइरेम्बम सोनिया देवीमहिला कायाक डबल 500 मीटर हीट 1
07:03 AMस्विमिंगअनीश सुनील कुमार गौड़ा, वेदांत माधवनपुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स
07:10 AMरोइंगगुरबानी कौर, पूनम, टेंडेंथोई देवी हाओबिजाम, अलीना एंटोमहिला फोर हीट 1
07:10 AMटेबल टेनिसमनुष शाह, दिया चितलेश्रीलंका के खिलाफ मिश्रित युगल राउंड ऑफ 32
08:15 AMफेंसिंगभारतीय खिलाड़ीपुरुष सेबर राउंड ऑफ 32
08:30 AMकबड्डीभारतीय महिला टीमईरान के खिलाफ ग्रुप ए
08:30 AMबॉक्सिंगअंकुशहम्सा वोगेल के खिलाफ पुरुष 80 किग्रा राउंड ऑफ 16
08:30 AMफेंसिंगभारतीय खिलाड़ीमहिला फॉयल राउंड ऑफ 32
09:00 AMशूटिंगभारतीय निशानेबाजमहिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
09:30 AMफेंसिंगभारतीय खिलाड़ीमहिला फॉयल राउंड ऑफ 32
09:45 AMकबड्डीभारतीय पुरुष टीमबांग्लादेश के खिलाफ ग्रुप ए
09:50 AMफेंसिंगभारतीय खिलाड़ीपुरुष सेबर राउंड ऑफ 32
10:00 AMवेटलिफ्टिंगमीराबाई चानूमहिला 49 किग्रा फाइनल
10:05 AMफेंसिंगभारतीय खिलाड़ीमहिला फॉयल राउंड ऑफ 16
10:15 AMटेबल टेनिसभारतीय खिलाड़ीमिश्रित युगल राउंड ऑफ 16
10:25 AMफेंसिंगभारतीय खिलाड़ीपुरुष सेबर राउंड ऑफ 16
10:30 AMस्क्वैशअभय सिंहपुरुष एकल राउंड ऑफ 32 बनाम अरकाराडेट अरकाराहिरुन्या
11:00 AMशूटिंगभारतीय निशानेबाजमहिला स्कीट फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
11:00 AMफेंसिंगभारतीय खिलाड़ीक्वार्टर फाइनल
11:15 AMस्क्वैशतन्वी खन्नामहिला एकल राउंड ऑफ 32 बनाम किम दामी
11:20 AMरोइंगरोहित, उज्ज्वल कुमार सिंहपुरुष लाइटवेट डबल स्कल्स हीट 1
11:30 AMबैडमिंटनभारतीय पुरुष टीमचीन के खिलाफ सेमीफाइनल
11:30 AMहॉकीभारतीय महिला टीमथाईलैंड के खिलाफ पूल बी मुकाबला
12:00 PMस्क्वैशवीर चोत्रानीपुरुष एकल राउंड ऑफ 32 बनाम मोहम्मद शमील मुक्तार वकील
12:10 PMरोइंगअरविंद सिंह, कुलविंदर सिंह, नवदीप सिंह, जकार खानपुरुष क्वाड्रुपल स्कल्स हीट 2
12:15 PMसॉफ्ट टेनिसजय मीणापुरुष एकल सेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
12:20 PMरोइंगघुरदे विपुल सतीश, सौरव कुमार, बाबू लाल यादव, योगेश कुमारपुरुष फोर हीट 1
12:30 PMईस्पोर्ट्सडेनियल और चिन्मय साहूeFootball सेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
12:30 PMशूटिंगभारतीय निशानेबाजपुरुष स्कीट फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
12:50 PMफेंसिंगभारतीय खिलाड़ीसेमीफाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर
01:30 PMवेटलिफ्टिंगज्ञानेश्वरी यादवमहिला 53 किग्रा फाइनल
01:38 PMस्विमिंगभारतीय खिलाड़ीपुरुष 100 मीटर बटरफ्लाई फाइनल
01:54 PMस्विमिंगभारतीय खिलाड़ीपुरुष 200 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल
02:10 PMफेंसिंगभारतीय खिलाड़ीमहिला फॉयल मेडल बाउट्स
02:30 PMवुशूरोशिबिना देवीमहिला सांडा 60 किग्रा सेमीफाइनल
02:30 PMफेंसिंगभारतीय खिलाड़ीपुरुष सेबर मेडल बाउट्स
03:50 PMईस्पोर्ट्सडेनियल और चिन्मय साहूeFootball फाइनल, क्वालिफिकेशन पर निर्भर

नोट: जिन मुकाबलों के सामने 'क्वालिफिकेशन पर निर्भर' लिखा है, उनमें भारतीय खिलाड़ियों का संबंधित फाइनल या अगला दौर क्वालिफाई करने की स्थिति पर निर्भर है.

बैडमिंटन में चीन से सेमीफाइनल

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम बुधवार को चीन के खिलाफ सेमीफाइनल खेलेगी. मुकाबला सुबह 11:30 बजे शुरू होगा. भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपना पदक पक्का कर लिया है. अब टीम की नजर फाइनल में पहुंचने पर होगी.

कबड्डी और हॉकी में भी मुकाबले

कबड्डी में भारतीय महिला टीम सुबह 8:30 बजे ईरान के खिलाफ ग्रुप मुकाबला खेलेगी. इसके बाद सुबह 9:45 बजे भारतीय पुरुष टीम बांग्लादेश के सामने होगी. भारतीय महिला हॉकी टीम भी बुधवार को मैदान पर उतरेगी. टीम का पूल बी मुकाबला सुबह 11:30 बजे थाईलैंड के खिलाफ होगा.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: सुचिका तरियाल के साथ आखिर ऐसा क्यों हुआ? ड्रॉ के बाद 700 ग्राम वजन ने छीना फाइनल का टिकट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार युवा पत्रकार हैं, जिन्हें खेल और खासकर क्रिकेट की दुनिया को करीब से समझने और उसकी अनकही कहानियों को पाठकों तक पहुंचाने का जुनून है. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में काम किया है.

वर्तमान में वह स्पोर्ट्स डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के लेखन, संपादन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी संभालते हैं. क्रिकेट उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि आंकड़ों, रोमांच, संघर्ष और भावनाओं से जुड़ी कहानियों की दुनिया है. खिलाड़ियों के प्रदर्शन से लेकर मैदान के पीछे की दिलचस्प घटनाओं तक, वह हर कहानी को सरल, सटीक और रोचक अंदाज में पेश करने की कोशिश करते हैं.

उनका मानना है कि एक अच्छी स्पोर्ट्स स्टोरी सिर्फ खबर नहीं बताती, बल्कि पाठक को उस पल का हिस्सा महसूस कराती है. यही सोच उनके लेखन की पहचान है और यही वजह है कि उनके आर्टिकल्स में खबर के साथ कहानी, संदर्भ और क्रिकेट का जुनून भी नजर आता है.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >