Asian Games 2026 Day 4 Live: महिला स्कीट टीम में भारत को मिला ब्रॉन्ज, मनु भाकर गोल्ड पर लगा सकती है निशाना

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम (एक्स)
एशियन गेम्स 2026 के चौथे दिन के खेल का सीधा प्रसारण प्रभात खबर के साथ. भारत ने अब तक 7 मेडल जीते हैं. चौथे दिन मेडल की उम्मीदें.
Asian Games 2026 Day 4 Live Update: भारत ने महिला स्कीट टीम निशानेबाजी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता
भारतीय निशानेबाज रायजा ढिल्लों, परीनाज धालीवाल और माहेश्वरी चौहान की तिकड़ी ने महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में 331 के कुल स्कोर के साथ भारत के लिए कांस्य पदक जीता है. वहीं चीन ने गोल्ड पर कब्जा जमाया है.
Asian Games 2026 Day 4 Live Soft Tennis Update: सॉफ्ट टेनिस में जय मीणा ने भारत के लिए पक्के किए मेडल
भारतीय खिलाड़ी जय मीणा ने पुरुषों के एकल सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में इतिहास रचते हुए भारत के लिए पदक पक्का कर लिया है. एक बेहद रोमांचक और कांटे की टक्कर वाले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में उन्होंने शेरविन नुगिट को पराजित किया.
Asian Games 2026 Day 4 Live Update: महिला 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में मेडल चूकी भारतीय टीम
महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल टीम स्पर्धा में भारतीय टीम बेहद करीबी मुकाबले के बाद पदक जीतने से चूक गई और चौथे स्थान पर रही.
Asian Games 2026 Day 4 Live Update: मनु भाकर फाइनल में
भारतीय निशानेबाज मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है. क्वालीफिकेशन दौर में उन्होंने कुल 579 अंक हासिल कर मेडल राउंड में अपनी जगह पक्की की.
Asian Games 2026 Day 4 Live Update: भारत कैनो स्प्रिंट फाइनल में
हर्षवर्धन शक्तावत, वरिंदर सिंह, एल नौचा सिंह ओइनम और अरुण सिंह की टीम ने पुरुषों की कयाक फोर 500 मीटर की हीट 1 में 1:29.447 का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया. इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही भारतीय टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.
Asian Games 2026 Day 4 Live Update: भारत के चौथे दिन का पूरा शेड्यूल
Asian Games 2026 Day 4 Live Update: चौथे दिन के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है
एशियन गेम्स 2026 के चौथे दिन के खेल में आपका स्वागत है. 23 सितंबर को भारत की नजरें मेडल की संख्या में इजाफा करने पर होगी. अब तक भारत ने कुल 7 मेडल जीते हैं. जिसमें 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज अपने नाम किया है.