कौन है वो दिग्गज जिसका विकेट लेना चाहते हैं अशोक शर्मा? डेल स्टेन से लेना चाहते हैं गेंदबाजी के खास टिप्स

आईपीएल 2026 के सबसे तेज गेंद फेंकने वाले अशोक शर्मा ने अपनी रफ्तार से सबका ध्यान आकर्षित किया है. GT की ओर से खेलते हुए उन्होंने इस सीजन की सबसे तेज गेंद डाली है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह आईपीएल में किस दिग्गज खिलाड़ी का विकेट लेना चाहते हैं और उनकी फेवरेट टीम कौन सी है.

Ashok sharma: राजस्थान से आने वाले तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपनी रफ्तार से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है. इस साल वह आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेल रहे हैं. बता दें कि अशोक शर्मा ने इस सीजन की सबसे तेज गेंद भी फेंकी है. अशोक शर्मा ने इस सीजन GT की तरफ से अब तक 6 मुकाबले खेले हैं और इनमें 6 विकेट भी चटकाए हैं.

अशोक शर्मा का ड्रीम विकेट 

गुजरात टाइटंस के अशोक शर्मा ने 154 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंककर सबको चौंका दिया है. बता दें कि एक इंटरव्यू में अशोक शर्मा ने खुलासा किया कि वे रोहित शर्मा के बड़े फैन हैं. उनकी इच्छा रोहित के साथ आईपीएल में खेलना है, लेकिन सबसे दिलचस्प बात उन्होंने कहा कि वे उन्हें आउट भी करना चाहते हैं।

पहले भी थे इस दो टीम का हिस्सा

दरअसल, अशोक शर्मा इससे पहले भी आईपीएल में दो टीमों का हिस्सा रह चुके हैं, लेकिन उन्हें कभी डेब्यू करने का मौका नहीं मिला. वह पहले केकेआर और राजस्थान की टीम का हिस्सा रहे हैं. हालांकि, इस बार गुजरात ने उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लीग में पदार्पण करने का मौका दिया.

इस दिग्गज गेंदबाज से मिलना चाहते हैं अशोक शर्मा 

23 साल के इस तेज गेंदबाज ने इंटरव्यू में कहा कि वह दिग्गज गेंदबाज डेल स्टेन से मिलना चाहते हैं. हालांकि, 2022 में उनकी इस दिग्गज खिलाड़ी से मुलाकात हो चुकी है. उन्होंने कहा कि अगर आगे फिर से मिलने का मौका मिला, तो वह अपने मन में मौजूद 3-4 सवाल जरूर पूछना चाहेंगे. साथ ही, गेंदबाजी से जुड़े कुछ अहम टिप्स भी लेना चाहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ritu Raj

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >