वर्ल्ड जूनियर चैंपियन बन भारत लौटी अनाहत सिंह, अब एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने पर नजर

भारत की युवा स्टार अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब जीतकर इतिहास रचा है. दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतना है.

Anahat Singh : विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली भारत की युवा स्टार अनाहत सिंह सोमवार को स्वदेश लौट आई हैं. दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ. 18 वर्षीय खिलाड़ी ने साफ कर दिया है कि अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक का टिकट पक्का करना है.

3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया

विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचने वाली भारत की युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह का दिल्ली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया. कनाडा के नियाग्रा-ऑन-द-लेक में आयोजित इस टूर्नामेंट में अनाहत ने फाइनल में मिस्र की रुकैया सलेम को 3-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया. इसके साथ ही वह विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं.

Also Read: रहाणे के संन्यास के साथ खत्म हुआ भारत का 'गोल्डन स्लिप कॉर्डन', अब नए प्लेयर्स के कंधों पर जिम्मेदारी

शानदार रहा अनाहत का प्रदर्शन

पूरे टूर्नामेंट में अनाहत का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने छह मुकाबलों में केवल दो गेम गंवाए. फाइनल से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की लिली विल्सन, हांगकांग की पुई यिन क्लो लो, मलेशिया की डॉयस ये सान ली, मिस्र की हबीबा रिज्क और बार्ब समेह को हराकर फाइनल में जगह बनाई.

चार वर्षों की मेहनत

स्वदेश लौटने के बाद अनाहत ने कहा कि यह उपलब्धि उनके बचपन के सबसे बड़े सपनों में से एक थी. उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों से वह इस टूर्नामेंट में खेल रही थीं, लेकिन हर बार क्वार्टर फाइनल या सेमीफाइनल में बाहर हो जाती थीं. इस बार ट्रॉफी जीतना उनके लिए बेहद खास रहा. अनाहत ने कहा, 'यह जीत अभी भी किसी सपने जैसी लगती है. इस पल को महसूस करने में मुझे कुछ दिन लग गए. लेकिन मैं जानती हूं कि यह सिर्फ शुरुआत है और मुझे अभी बहुत आगे जाना है.'

अब एशियन गेम्स पर नजर

अब 18 वर्षीय स्टार का पूरा फोकस 19 सितंबर से 4 अक्टूबर के बीच जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स पर है. उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता ओलंपिक क्वालिफायर भी है, इसलिए उनका लक्ष्य गोल्ड मेडल जीतकर ओलंपिक के लिए अपनी दावेदारी मजबूत करना है.

Also Read: सुबह 4 बजे उठकर करता हूं अभ्यास... IPL में मुश्किल दौर के बारे में भी बोले साई किशोर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >