अल्लाह गजनफर ने तोड़ा हरभजन सिंह का बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले मुंबई इंडियंस के पहले स्पिनर बने

आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा है. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के स्टार स्पिनर अल्लाह गजनफर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. गजनफर ने जोश इंग्लिश को आउट करके यह कारनामा किया है.

Allah Ghazanafar: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अल्लाह गजनफर ने तीसरे ओवर में जोश इंग्लिश को आउट करके मुंबई इंडियंस के पहली सफलता दिलाई. इसके साथ ही वो आईपीएल के एक सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं.

गजनफर ने आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन में 6 विकेट चटकाए हैं. इसके साथ ही गजनफर ने हरभजन सिंह के 5 विकेटों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. यह कारनामा हरभजन ने 2011 में किया था.

मुंबई इंडियंस के लिए पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट बुमराह का नाम

मुंबई इंडियंस के लिए पावरप्ले में सबसे ज़्यादा विकेट लेने का कुल रिकॉर्ड जसप्रीत बुमराह के नाम है। हालांकि, भारत का यह तेज गेंदबाज इस सीजन में अपनी पूरी लय में नहीं दिखा है, फिर भी वह 40 विकेटों के साथ इस सूची में सबसे ऊपर है. उनके बाद लसिथ मलिंगा (37), ट्रेंट बोल्ट (31) और मिचेल मैकक्लेनेघन (31) तीसरे स्थान पर बराबरी पर हैं.

मुंबई इंडियंस के लिए पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नामपावरप्ले में विकेट
जसप्रीत बुमराह40
लसिथ मलिंगा37
ट्रेंट बोल्ट31
मिचेल मैक्लेनाघन31
हरभजन सिंह19
मुनाफ पटेल19
मिचेल जॉनसन17
धवल कुलकर्णी15
क्रुणाल पांड्या12
जेसन बेहरनडॉर्फ11
जहीर खान11
ड्वेन ब्रावो9
दीपक चाहर9
हार्दिक पांड्या8
शॉन पोलॉक8

यह भी पढ़ें: लखनऊ के खिलाफ मुकाबले से हार्दिक पांड्या क्यों हुए बाहर, सूर्यकुमार यादव ने राज से उठाया पर्दा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >