पहाड़ों के बीच योग मुद्रा में बैठे दिखे अभिषेक शर्मा और युवराज सिंह, गुरु-शिष्य की जोड़ी को फैंस कर रहे पंसद

भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा इन दिनों छुट्टियां मना रहे हैं. उन्होंने अपने गुरु युवराज सिंह के साथ स्पेन में क्वालिटी टाइम बिताया. पहाड़ों के बीच योग और ध्यान करते हुए दोनों की गुरु-शिष्य बॉन्डिंग की तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

Abhishek Sharma and Yuvraj Singh In Spain: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा इन दिनों क्रिकेट से दूर छुट्टियां एन्जॉय कर रहे हैं. अभिषेक शर्मा ने अपनी इटली ट्रिप की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिनमें वह अपने गुरु और पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के साथ नजर आ रहे हैं. पहाड़ों के बीच दोनों को योग मुद्रा में बैठकर ध्यान करते हुए देखा जा सकता है. गुरु-शिष्य की इस खास बॉन्डिंग को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

ध्यान करते नजर आए दोनों

अभिषेक शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी छुट्टियों की कई तस्वीरें साझा की हैं. एक तस्वीर में अभिषेक और युवराज सिंह पहाड़ों के बीच एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं. दोनों शांत मुद्रा में बैठकर ध्यान करते दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर में दोनों की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है. वहीं, एक अन्य तस्वीर में अभिषेक इटली की सड़कों पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं. दोनों ने ट्रिप के दौरान खूब मस्ती की और एक जगह आइसक्रीम का भी आनंद लिया. अभिषेक ने तस्वीरों के साथ कैप्शन भी लिखा. उन्होंने फोटो के साथ 'Fit check', 'Mummy nu ek photo bhejni si' , 'Holiday calories don’t count' और 'Golf in Italy with Paaji' लिखा.

गुरु-शिष्य की जोड़ी पर फैंस ने लुटाया प्यार

अभिषेक और युवराज की जोड़ी क्रिकेट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है. युवराज ने अभिषेक के करियर में उनकी बल्लेबाजी को निखारने में अहम भूमिका निभाई है. मैदान के बाहर भी दोनों के बीच खास बॉन्डिंग देखने को मिलती है. इटली की इन तस्वीरों में दोनों को एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते देखकर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं. सोशल मीडिया पर फैंस गुरु-शिष्य की इस जोड़ी की तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं.

Also Read: BCCI ने जारी किया घरेलू क्रिकेट का शेड्यूल, 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी तो 11 अक्टूबर से रणजी टूर्नामेंट का आगाज

खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं अभिषेक

क्रिकेट की बात करें तो अभिषेक शर्मा फिलहाल भारतीय टीम के लिए सिर्फ टी20 फॉर्मेट में खेलते हैं. हालिया जिम्बाब्वे सीरीज में उनका बल्ला पूरी तरह खामोश रहा. भारत ने सीरीज में जिम्बाब्वे को 3-0 से क्लीन स्वीप किया, लेकिन अभिषेक तीनों मुकाबलों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. उन्होंने पहले टी20 में 1 रन, दूसरे मुकाबले में 8 रन और तीसरे मैच में सिर्फ 2 रन बनाए. इस तरह पूरी सीरीज में अभिषेक के बल्ले से महज 11 रन निकले. रैंकिंग में अभिषेक फिलहाल टी20 बल्लेबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर हैं.

शेरे-ए-पंजाब टी20 लीग में भी दिखेंगे

हालांकि, घरेलू क्रिकेट में अभिषेक ने हाल ही में अपनी फॉर्म की झलक दिखाई है. 2 अगस्त 2026 को पंजाब इंटर-डिस्ट्रिक्ट पुरुष सीनियर वनडे टूर्नामेंट में अमृतसर की ओर से खेलते हुए उन्होंने तरन तारन के खिलाफ महज 91 गेंदों पर 233 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी पारी की बदौलत अमृतसर ने मुकाबला 220 रन से जीता. अभिषेक शर्मा को नई फ्रेंचाइजी आधारित शेरे-ए-पंजाब टी20 लीग में अमृतसर सूरमाज का मार्की खिलाड़ी बनाया गया है. ऐसे में आने वाले मुकाबले उनके लिए अपनी लय हासिल करने का बड़ा मौका होंगे.

Also Read: 'मुझे इससे चिढ़ होती थी...' जडेजा के तलवार वाले सेलिब्रेशन पर इंग्लैंड के दिग्गज ने क्यों उठाए सवाल?


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अभिजीत कुमार

अभिजीत कुमार पत्रकारिता जगत में दो वर्षों का अनुभव रखने वाले युवा पत्रकार हैं. उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी), ढेंकानाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. अपने पेशेवर सफर में उन्होंने रिपोर्टिंग, सब-एडिटिंग, पेज डिजाइन और डिजिटल कंटेंट के क्षेत्र में कार्य किया है. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स डेस्क में कार्यरत हैं, जहां खेल जगत से जुड़ी खबरों के संपादन, लेखन और प्रस्तुतीकरण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >