Abhishek Sharma girlfriend Laila Faisal: अभिषेक शर्मा की GF कौन हैं? लैला फैसल की तस्वीर वायरल, IPL से ही जुड़ रहा नाम

Abhishek Sharma girlfriend Laila Faisal: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की कथित गर्लफ्रेंड लैला फैसल चर्चा में हैं. आईपीएल 2025 से शुरू हुई रिश्ते की अटकलों और स्टेडियम में मौजूदगी के बारे में जानें.

Abhishek Sharma girlfriend Laila Faisal: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा एक बार फिर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं. शेर-ए-पंजाब टी20 लीग 2026 के पहले मुकाबले में अभिषेक ने 26 गेंदों पर 77 रन ठोककर तहलका मचा दिया. उनकी इस तूफानी पारी के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड लैला फैसल की तस्वीर वायरल हो रही है. आईपीएल 2025 से ही दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं.

कौन हैं अभिषेक शर्मा की कथित गर्लफ्रेंड लैला फैसल?

लैला फैसल का नाम पिछले कुछ समय से अभिषेक शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और कुछ सार्वजनिक मौकों पर उनकी मौजूदगी के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हुई थीं. हालांकि, अभिषेक शर्मा या लैला फैसल की ओर से अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

इसे भी पढ़े- Suryakumar Yadav Dance Video: सूर्यकुमार यादव का DANCE VIDEO वायरल, SKY ने लगाए जबरदस्त ठुमके

IPL मैचों में भी दिखी थीं लैला

आईपीएल 2025 के दौरान लैला फैसल को सनराइजर्स हैदराबाद के कुछ मुकाबलों में देखा गया था. खास बात यह रही कि वह अभिषेक की बहन कोमल के साथ स्टेडियम में नजर आई थीं. इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच रिश्ते की चर्चा और तेज हो गई.

अभिषेक की बहन की शादी में भी आई थीं नजर

अभिषेक शर्मा की बहन कोमल की शादी के दौरान भी लैला फैसल की मौजूदगी ने लोगों का ध्यान खींचा था. उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने थे. इसी वजह से फैंस लगातार अभिषेक और लैला के रिश्ते को लेकर कयास लगाते रहे हैं.

इसे भी पढ़े- Hardik Pandya Bald Look: गंजे लुक में दिखे Hardik Pandya, फैंस बोले- ‘भाई गैंगस्टर लग रहे हो’; तस्वीरें हुईं वायरल

26 गेंदों में 77 रन ठोककर अभिषेक ने मचाया धमाल

लैला फैसल की तस्वीर वायरल होने के बीच अभिषेक ने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में बल्ले से जोरदार जवाब दिया. मोहाली किंग्स के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में 77 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और 7 छक्के निकले और स्ट्राइक रेट 296.15 रहा. हालांकि, 258 रन बनाने के बावजूद अमृतसर सुरमा को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >