IOC में पहली भारतीय महिला सदस्य के रूप में शामिल हुईं नीता अंबानी

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति में पहली भारतीय महिला सदस्या नीता अंबानी को इस वैश्विक संचालन संस्था के दो महत्वपूर्ण आयोग का सदस्य बनाया गया है जिनमें प्रतिष्ठित ओलंपिक चैनल भी शामिल है. आईओसी ने 2017 के लिए अपने 26 आयोगों के लिए सदस्यों की घोषणा की और 53 वर्षीय अंबानी को ओलंपिक चैनल […]

नयी दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति में पहली भारतीय महिला सदस्या नीता अंबानी को इस वैश्विक संचालन संस्था के दो महत्वपूर्ण आयोग का सदस्य बनाया गया है जिनमें प्रतिष्ठित ओलंपिक चैनल भी शामिल है.

आईओसी ने 2017 के लिए अपने 26 आयोगों के लिए सदस्यों की घोषणा की और 53 वर्षीय अंबानी को ओलंपिक चैनल के अलावा ओलंपिक शिक्षा आयोग का भी सदस्य बनाया गया है. ओलंपिक चैनल आयोग के 16 सदस्यों में अंबानी भी शामिल है.

इस आयोग के प्रमुख अमेरिका ओलंपिक समिति के चेयरमैन लारेन्स फ्रांसिस प्रोबस्ट हैं. अंबानी को अंतरराष्ट्रीय परालंपिक समिति के अध्यक्ष फिलिप क्रावेन की जगह सदस्य बनाया गया है जो पिछले साल तक आयोग के सदस्य थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >