Cricket: क्रिकेट में अक्सर माना जाता है कि लंबे और मजबूत खिलाड़ियों को फायदा मिलता है. लेकिन कई छोटे कद के खिलाड़ियों ने भी शानदार खेल दिखाकर बड़ा नाम कमाया है. उन्होंने साबित कर दिया कि कामयाबी पाने के लिए लंबाई नहीं, बल्कि आपकी मेहनत, हुनर और भरोसे की जरूरत होती है. आज हम ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जिनके कद का क्रिकेट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है.
छोटे कद वाले खिलाड़ी
क्रूगर वैन
न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज क्रूगर वैन विक क्रिकेट इतिहास के सबसे छोटे कद वाले खिलाड़ियों में गिने जाते हैं, जिनका कद सिर्फ 150 सेंटीमीटर यानी 4 फीट 9 इंच था. छोटे कद के बावजूद उन्होंने घरेलू क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी कड़ी मेहनत, फुर्ती और शानदार विकेटकीपिंग कौशल से एक बड़ी पहचान बनाई.
टीच कॅानफोर्ड
इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर टीच कॅानफोर्ड का कद 152 सेंटीमीटर यानी 5 फीट था. उन्होंने 1930 के दौर में क्रिकेट खेला था, जब आज जैसी फिटनेस और तकनीक की सुविधाएं नहीं थीं, फिर भी उन्होंने अपने बेहतरीन खेल से सबका ध्यान खींचा.
सुनील गावस्कर
भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर का नाम भी इस सूची में शामिल है, जिनका कद 157 सेंटीमीटर यानी 5 फीट 2 इंच था. मैदान पर उनके गजब के आत्मविश्वास और बल्लेबाजी को देखकर कोई भी उनके कद का अंदाजा नहीं लगा सकता था, क्योंकि उन्होंने दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों का डटकर सामना किया और कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए.
टीच फ्रीमैन
इंग्लैंड के मशहूर लेग स्पिनर टीच फ्रीमैन का कद भी 157 सेंटीमीटर ही था. वे अपनी घातक स्पिन गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे और उन्होंने घरेलू क्रिकेट में हजारों विकेट हासिल किए थे.
मुशफिकुर रहीम
इसके अलावा, बांग्लादेश के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम का कद 160 सेंटीमीटर यानी 5 फीट 3 इंच है. छोटे कद के बावजूद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार सफलता हासिल की है. मुशफिकुर को आज भी उनकी जुझारू बल्लेबाजी और टीम के प्रति उनके अनोखे समर्पण के लिए पहचाना जाता है.
