17,266 रन, 829 शिकार और तीन ICC ट्रॉफियां... 45 साल के हुए 'कैप्टन कूल' BCCI ने दी बधाई

Happy Birthday Dhoni : भारतीय क्रिकेट के 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी 45 साल के हो गए हैं. उनके शानदार करियर में 17,266 रन, 829 शिकार और तीन ICC ट्रॉफियां शामिल हैं.

Happy Birthday Dhoni : भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. 'कैप्टन कूल' के नाम से मशहूर धोनी ने अपने शांत स्वभाव, बेहतरीन नेतृत्व और मैच फिनिश करने की अद्भुत क्षमता से भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. BCCI ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर एमएस धोनी की उपलब्धियों का जिक्र कर जन्मदिन की बधाई दी है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कुल 538 मैच खेले और 17,266 रन बनाए. विकेटकीपर के रूप में उन्होंने 829 शिकार (कैच और स्टंपिंग) कर विश्व क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई. उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ-साथ तेज विकेटकीपिंग और बेहतरीन मैच रीडिंग के लिए भी जाने जाते हैं. उनका नाम दुनिया के महानतम विकेटकीपर-बल्लेबाजों में गिना जाता है.


तीन ICC ट्रॉफियां जीतने वाले इकलौते भारतीय कप्तान

इंडियन क्रिकेट कप्तान के रूप में महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट को वह गौरव दिलाया, जिसका सपना हर क्रिकेट प्रेमी देखता है. उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 का ICC पुरुष टी20 विश्व कप, 2011 का ICC पुरुष वनडे विश्व कप और 2013 की ICC चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की. धोनी आज भी ऐसे इकलौते भारतीय कप्तान हैं, जिन्होंने तीनों प्रमुख ICC व्हाइट-बॉल ट्रॉफियों पर कब्जा जमाया.

करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणा बने 'कैप्टन कूल'

रांची ( झारखंड ) से निकलकर विश्व क्रिकेट के शिखर तक पहुंचने वाले महेंद्र सिंह धोनी की कहानी संघर्ष, मेहनत और आत्मविश्वास की मिसाल है. हेलीकॉप्टर शॉट से लेकर दबाव में शांत रहने की उनकी शैली ने उन्हें करोड़ों प्रशंसकों का पसंदीदा खिलाड़ी बना दिया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है. उनके जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर #HappyBirthdayDhoni और #MSDhoni जैसे हैशटैग ट्रेंड कर रहे हैं, जहां फैंस अपने पसंदीदा कप्तान को याद कर उनके शानदार करियर को सलाम कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें-रोनाल्डो का सफर हुआ समाप्त, स्पेन का किला भेदने में नाकाम रहा पुर्तगाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satyendra Giri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >