Vaibhav Suryavanshi Bowling: 4 गेंद में 2 विकेट लेकर छा गए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी दलीप ट्रॉफी 2026 के क्वार्टर फाइनल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने गेंद से अपनी छाप छोड़ दी है. ईस्ट जोन की ओर से खेल रहे वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में सिर्फ चार गेंद के अंदर दो विकेट झटक लिए. उनके इस स्पेल ने नॉर्थ ईस्ट जोन की मुश्किलें और बढ़ा दीं. टीम 146 पर ऑलआउट हो गई है. इसके साथ ही एक पारी और 210 रनों से हार भी गई है.
किशन के बाद लेमटूर भी नहीं टिके
वैभव ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर किशन लिंगदोह को आउट किया. किशन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले पर सही तरह नहीं आई और सब्स्टीट्यूट फील्डर दानिश दास ने कैच पकड़ लिया. इसके बाद क्रीज पर आए इमलीवती लेमटूर ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ दिया. हालांकि वैभव ने ज्यादा समय नहीं गंवाया और ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्हें भी पवेलियन भेज दिया. विकेटकीपर ईशान किशन ने कैच पूरा किया. इस तरह एक ही ओवर में वैभव के खाते में दो विकेट आ गए.
3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट
वैभव ने अब तक 3 ओवर गेंदबाजी की है और 11 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए हैं. यानी बल्लेबाजी में छोटी पारी खेलने के बाद उन्होंने गेंद से तुरंत वापसी की है. इस मैच में वैभव ईस्ट जोन के उप-कप्तान भी हैं.
इसे भी पढ़े- Rahul Dravid on WTC 2025-27: WTC फाइनल में पहुंचना आसान नहीं, द्रविड़ बोले- भारत अभी थोड़ा पीछे
बल्ले से सिर्फ 8 रन, दो चौके लगाए
वैभव से बल्लेबाजी में बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह सिर्फ 6 गेंद में 8 रन बनाकर आउट हो गए. उनकी पारी में दो चौके शामिल थे.
ईस्ट जोन ने बनाया 467 का बड़ा स्कोर
ईस्ट जोन ने पहली पारी में 467 रन बनाए. सुदीप कुमार घरामी ने 146 और शाहबाज अहमद ने 167 रन की शानदार पारियां खेलीं, जबकि कुमार कुशाग्र ने 55 रन बनाए. इसके जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की पहली पारी सिर्फ 111 रन पर सिमट गई थी. शाहबाज अहमद ने गेंद से भी तीन विकेट लिए, जबकि अभिजीत सरकार ने पांच विकेट झटके. इसके बाद ईस्ट जोन ने फॉलोऑन दिया. अब दूसरी पारी में नॉर्थ ईस्ट जोन के सिर्फ दो विकेट बाकी हैं. ऐसे में वैभव के दो विकेट ईस्ट जोन को जीत के और करीब ले गए हैं.
