महेंद्र सिंह धौनी
जून, 2019 में विश्व कप क्रिकेट के बाद भारत के महान क्रिकेटर धौनी ने अंतरराष्ट्रीय मैचों से दूरी बना ली है. माना जा रहा है कि अगले वर्ष टी-20 विश्व कप तक धौनी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे.
लिएंडर पेस
ओलिंपिक में भारत को मेडल दिलानेवाले स्टार टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने भी 2020 में संन्यास लेने की घोषणा कर दी है. भारत को टेनिस में पहचान दिलानेवाले 46 वर्षीय पेस के नाम डेविस कप में सबसे अधिक मैच जीतने का विश्व रिकॉर्ड है.
फॉर्म पाना चाहेंगी सिंधु-साइना
क्रिकेट के बाद भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय खेलों में से एक बैडमिंटन है. कुछ वर्षों में भारतीय बैडमिंटन का ग्राफ तेजी से उठा, लेकिन 2019 में यह ग्राफ थोड़ा नीचे गिर गया. स्टार खिलाड़ी साइना ने जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर और पीवी सिंधु ने अगस्त में वर्ल्ड चैंपियनशिप खिताब जीता, लेकिन इसके अलावा अधिकतर बड़े टूर्नामेंट में ये फिसड्डी रहीं. साइना नेहवाल चोट के कारण अधिकांश समय बाहर ही रहीं. विश्व चैम्पियनशिप में बी साइ प्रणीत को छोड़ कर पुरुष खिलाड़ी भी कमाल नहीं दिखा सके. सभी इस वर्ष ये फॉर्म हासिल करने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे.इस बार क्रिकेटर के तौर पर धौनी का अंतिम आइपीएल टूर्नामेंट हो सकता है.
2011 के बाद भारत विश्व खिताब जीतने उतरेगा. 2007 में इसके पहले टी-20 विश्व कप भारत ने जीता था.
2013से भारत ने कोई भी आइसीसी टूर्नामेंट में खिताब नहीं जीता है. 2019 वनडे विश्व कप के सेफा में बाहर हो गया था.
मां बनने के बाद वापसी करेंगी टेनिस स्टार सानिया
सानिया आखिरी बार 2017 के चाइना ओपन में खेली थी. वह उसके बाद से मातृत्व अवकाश पर चली गयी थीं. हालांकि 33 वर्षीय सानिया ने हाल ही में घोषणा की है कि जनवरी 2020 में होबार्ट इंटरनेशनल से प्रतिस्पर्धी टेनिस में वापसी करेंगी.
वह वर्ष के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में भी खेलेंगी. वह यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ जोड़ी बनायेंगी, जो विश्व रैंकिंग में 38वें नंबर की खिलाड़ी हैं. सानिया ने पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से शादी की थी और अपने पहले बेटे इझान को पिछले साल अक्तूबर में जन्म दिया था. सानिया छह ग्रैंड स्लैम खिताबों की विजेता है और टेनिस कोर्ट पर उतरने को बेताब है. वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल में अमेरिका के राजीव राम के साथ जोड़ी बनायेंगी.
युवा चमकायेंगे किस्मत
2020 में एथलेटिक्स में भारत की पदक उम्मीद चक्काफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और फर्राटा धाविका हिमा दास चोटिल रहे, डोपिंग और उम्र में धोखाधड़ी के विवादों का साया भी रहा. इस बार इन युवा खिलाड़ियों के पास ओलिंपिक कोटा पाने के साथ अपनी किस्मत चमकाने का भी मौका होगा.
शूटिंग में भारत ने सबसे अधिक ओलिंपिक कोटा हासिल किया है और मनु भाकर, सौरभ चौधरी जैसे युवा खिताड़ी मेडल जीत करोड़पति बनने उतरेंगे. भारतीय पैरा एथलीटों ले 2020 पैरालिंपिक में 22 कोटा स्थान हासिल किये. भारत इस बार नया इतिहास रच सकता है.
5 वर्ष बाद हो सकता है नेशनल गेम्स
भारत के सबसे बड़े इवेंट नेशनल गेम्स का अंतिम बार आयोजन तिरुवनंतपुरम में 2015 में हुआ था. चार वर्ष से इसका आयोजन नहीं हो सका है.
इसके बाद इसका आयोजन गोवा में होना था, लेकिन कई बार कार्यक्रम में बदलाव के बाद इस वर्ष 20 अक्तूबर से चार नवंबर इसका आयोजन हो सकता है, जिससे भारतीय एथलीटों के पास अपना प्रतिभा दिखाने का मौका होगा.
