Winter Solstice 2024: आज है साल की सबसे लंबी रात,  जानें इसका विंटर सॉलिस्टिस कैसे पड़ा नाम

Winter Solstice 2024: सर्दियों का समय आ गया है, वर्तमान में दिसंबर का महीना चल रहा है. इस मौसम में दिन छोटे और रातें लंबी होती हैं. दिसंबर में एक ऐसा दिन आता है, जब वर्ष का सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होती है.

Winter Solstice 2024:  सर्दियों का मौसम आरंभ हो चुका है. दिन छोटे होते जा रहे हैं और रातें लंबी होती जा रही हैं. आज 21 दिसंबर का दिन विशेष महत्व रखता है, क्योंकि इस दिन वर्ष की सबसे लंबी रात होगी, जो लगभग 16 घंटे तक चलेगी. वहीं, दिन केवल 8 घंटे का होगा. इसे शीतकालीन संक्रांति के रूप में जाना जाता है. इस दिन पृथ्वी की सूर्य से दूरी अधिक होती है और चांद की रोशनी पृथ्वी पर अधिक समय तक बनी रहती है.

दिन और रात के समय में परिवर्तन का खगोलीय कारण

विंटर सॉलिस्टिस खगोलीय घटना पृथ्वी के 23.4 डिग्री के झुकाव के कारण होती है, जो इसे सामान्य दिनों से भिन्न बनाती है. सामान्य दिनों में दिन और रात का समय लगभग समान होता है, अर्थात् 12 घंटे का दिन और 12 घंटे की रात होती है. लेकिन 21 दिसंबर के बाद रातें संक्षिप्त और दिन लंबे होने लगते हैं. इसे शीतकालीन संक्रांति के नाम से जाना जाता है.

Winter Soltice 2024: आने वाली है साल की सबसे लंबी रात, सूर्य की किरणों से जुड़ी है ये प्रक्रिया

धर्म की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

विंटर सोलस्टाइस का नामकरण कैसे हुआ

  • यदि आप यह जानने के इच्छुक हैं कि विंटर सोलस्टाइस का नाम कैसे पड़ा, तो यह एक लैटिन शब्द से उत्पन्न हुआ है, जिसे ‘सोल्स्टिम’ कहा जाता है. ‘सोल’ का अर्थ सूर्य और ‘सेस्टेयर’ का अर्थ स्थिरता है. इन दोनों शब्दों के संयोजन से ‘सोलस्टाइस’ शब्द का निर्माण हुआ, जिसका अर्थ है सूर्य का स्थिर रहना.
  • प्रत्येक वर्ष 21 और 22 दिसंबर को सूर्य की किरणें दक्षिणी गोलार्ध की मकर रेखा पर सीधे पड़ती हैं, जिससे उत्तरी गोलार्ध सूर्य से सबसे दूर हो जाता है. इसी कारण उत्तरी गोलार्ध में सबसे छोटा दिन और सबसे लंबी रात होती है.
  • यह दिन विशेष रूप से उत्तरी गोलार्ध के देशों में अधिक प्रभाव डालता है, जहां दिन की लंबाई बढ़ती है और रातें छोटी होती हैं. इस दिन का एक विशेष क्षण भी होता है, जब आपकी परछाई पूरी तरह से गायब हो जाती है.
  • पृथ्वी पर मौसम के परिवर्तन का प्रमुख कारण उसकी झुकी हुई धुरी और सूर्य के चारों ओर उसकी परिक्रमा करना है. हमारी पृथ्वी अपने अक्ष पर 23.5 डिग्री के कोण पर झुकी हुई है, जिसके कारण विभिन्न समयों में विभिन्न स्थानों पर सूर्य की किरणें भिन्न-भिन्न कोणों पर पड़ती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >