Garud Puran: बाहरवाली से चक्कर? सजा नरक से भी बदतर, पढ़कर कांप उठेंगी आत्मा

Garud Puran: जो व्यक्ति अपनी पत्नी को धोखा देता है या उस पर अत्याचार करता है, उसे मृत्यु के बाद नरक में बेहद कठोर सजा दी जाती है. यह सजा लाखों–करोड़ों सालों तक चलती है, जब तक उसके पापों का पूरा हिसाब नहीं हो जाता. आइए, गरुड़ पुराण के अनुसार जानते हैं कि ऐसे लोगों को कैसी सजा मिलती है.

Garud Puran: हिंदू धर्म में पति-पत्नी का रिश्ता बेहद पवित्र माना जाता है. यह रिश्ता त्याग, एक-दूसरे के प्रति समर्पण और प्रेम को दर्शाता है. यह संबंध विश्वास पर टिका होता है. ऐसे में यदि पति अपनी पत्नी को धोखा दे, विश्वास तोड़े या किसी अन्य के साथ संबंध बनाए, तो यह पाप माना जाता है. गरुड़ पुराण में ऐसे कर्मों के लिए अलग-अलग कठोर सज़ाओं का वर्णन किया गया है.

पत्नी को धोखा देने वालों को क्या सजा मिलती है?

गरुड़ पुराण के अनुसार, जो व्यक्ति अपनी पत्नी को धोखा देता है, उसकी आत्मा को क्रमों के हिसाब से मृत्यु के बाद तप्तसूर्मि नरक, अंधतमिस्त्र नरक और व्रजदंश नरक में भेजा जाता है.

  • तप्तसूर्मि नरक: इसमें पापी को लाल और अत्यंत गरम लोहे की असंख्य सुइयां चुभोई जाती हैं.
  • अंधतमिस्त्र नरक: इस नरक में व्यक्ति को कांटों पर लाखों योजन तक चलाया जाता है.
  • व्रजदंश नरक:  यहां लोहे के दांत वाले विशाल आकार के जीव व्यक्ति की आत्मा को चबाते हैं.

पत्नी पर अत्याचार करने वाले पति को क्या सजा मिलती है?

गरुड़ पुराण के अनुसार, जो पति अपनी पत्नी पर अत्याचार करता है या उस पर हाथ उठाता है, उसे रौरव नरक भेजा जाता है. यहाँ ऐसे व्यक्ति को वही सज़ा हजार गुना बढ़ाकर दी जाती है, जो वह अपनी पत्नी को देता था. यह यातना हजारों–लाखों वर्षों तक चल सकती है, जब तक कि उसके सारे पापों का पूरा हिसाब न हो जाए.

यह भी पढ़ें: Garud Puran: गरुड़ पुराण में पत्नी को प्रताड़ित करने वाले को मिलती है ये भयंकर सजा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >