Vishwakarma Puja 2024: कल विश्वकर्मा पूजा के दिन इन चीजों से करें परहेज

Vishwakarma Puja 2024: धार्मिक मान्यता है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा-आराधना के साथ कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए. आइए जानते हैं

Vishwakarma Puja 2024: विश्वकर्मा पूजा  हर साल 17 सितंबर को मनाई जाती है. कल मंगलवार के दिन ये त्योहार मनाया जाएगा. यह त्योहार विश्वकर्मा, जो कि हिंदू धर्म में वास्तुकला, निर्माण और कला के देवता माने जाते हैं, की पूजा के लिए समर्पित है. आइए जानें इस दिन किन चीजों और कार्यों को करने से परहेजा करना चाहिए

Vishwakarma Puja 2024 Date: 16 या 17 सितंबर, किस दिन है विश्वकर्मा पूजा, जानें पूजन का मुहूर्त

Jivitputrika Vrat 2024: कब है जितिया का निर्जला व्रत, जानें महत्व, पूजन का शुभ मुहूर्त

Kanya Sankranti 2024: आज मनाई जा रही है कन्या संक्रांति, जानें शुभ मुहूर्त

विश्वकर्मा पूजा के दिन अपने औजारों और मशीनों को साफ करें और उनकी पूजा करें. इस दिन गलती से भी अपनी चीजें किसी दूसरे को इस्तेमाल के लिए न दें.

विश्वकर्मा पूजा के दौरान अपने औजार अपने साथ रखना न भूलें. याद रखें कि मशीनों को रोजाना साफ करें, इस दिन मशीनें न चलाएं.

विश्वकर्मा पूजा के दिन मांस और शराब जैसे तामसिक भोजन से परहेज करना चाहिए.

विश्वकर्मा पूजा के दिन कारीगरों को नए वाद्य यंत्र नहीं बनाने चाहिए.

विश्वकर्मा पूजा के दिन अपने घर, फैक्ट्री और दुकानों से पुराने औजार और उपकरण न फेंके. अन्यथा, विश्वकर्माजी असंतुष्ट हो सकते हैं.

विश्वकर्मा पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है ?

पंचांग के अनुसार, 2024 में कन्या संक्रांति आज 16 सितंबर, सोमवार को है . इस दिन कन्या संक्रांति का समय शाम 7:53 बजे है. हालांकि, कई लोग दुविधा में हैं क्योंकि विश्वकर्मा पूजा शाम को होती है. 17 सितंबर को भद्राकाल से पहले विश्वकर्मा पूजा की जाती है. इस दिन 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा करने का सही समय सुबह 6:07 बजे से 11:44 बजे तक है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >