Viral Video: रांची में बन रहा विश्व के सबसे बड़ा मंदिर का प्रारूप, दुर्गा पूजा में बकरी बाजार में बन रहा है ये पंडाल

Viral Video: झारखंड की राजधानी रांची इस साल दुर्गा पूजा में अनोखा नजारा पेश करने जा रही है. बकरी बाजार में विश्व के सबसे बड़े मंदिर के प्रारूप में भव्य पंडाल तैयार किया जा रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में उत्सुकता बढ़ा रहा है.

Viral Video:दुर्गा पूजा में अब सिर्फ एक महीना बाकी है और रांची शहर पूरी तरह से आस्था, भक्ति और उल्लास के रंगों में डूबने की तैयारी कर रहा है. इस वर्ष राजधानी में देश-विदेश के प्रसिद्ध मंदिरों की झलक देखने को मिलेगी.

14,400 वर्गफीट में भव्य पंडाल का निर्माण

बकरी बाजार स्थित भारतीय युवक संघ कंबोडिया के विश्वप्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर की तर्ज पर करीब 14,400 वर्गफीट में भव्य पंडाल का निर्माण कर रहा है. इसी तरह हरमू स्थित पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति वृंदावन के प्रेम मंदिर का अद्भुत स्वरूप प्रस्तुत करेगी. वहीं, रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति (नॉर्थ कॉलोनी) दक्षिण भारतीय शैली के मंदिर का प्रारूप तैयार कर रही है. शहर के अन्य इलाकों में भी थीम-आधारित पूजा पंडाल बनाए जा रहे हैं. इन पंडालों के निर्माण पर लगभग 25 लाख से 70 लाख रुपये तक का खर्च होने की संभावना है. विशेषकर अंकोरवाट मंदिर के पंडाल पर करीब 70 लाख रुपये की लागत आने का अनुमान है.

वायरल हो रहा है ये वीडियो

रांची क्लिप्स नामक एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के द्वारा ये जानकारी दी गई है, जो लोगों द्वारा काफी पसंद की जा रही है. रांचीवासी इस बार के दुर्गा पूजा को लेकर भी हर साल की तरह उत्साहित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya punj

मैं धर्म, ज्योतिष और आध्यात्मिक विषयों पर लेखन में विशेषज्ञता रखता हूं. हस्तरेखा शास्त्र, राशिफल, ग्रह-नक्षत्र, धार्मिक परंपराओं और पौराणिक कथाओं से जुड़े विषयों पर मेरी विशेष रुचि और गहरी समझ है. रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से मास कम्युनिकेशन में स्नातक करने के बाद मैंने डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव हासिल किया है. धर्म और ज्योतिष के अलावा एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और शिक्षा जैसे विषयों पर भी लगातार लेखन करता रहा हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जटिल विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाया जाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >