वट सावित्री 2026: व्रत के दिन बहू सास को क्यों देती है बायना? जानें इसका धार्मिक महत्व

Vat Savitri 2026: आज 16 मई को वट सावित्री का पावन त्योहार मनाया जा रहा है. इस व्रत को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए रखती हैं. पूजा के बाद बहुएं अपनी सास को बायना देती हैं और उनसे आशीर्वाद लेती हैं. बायने के रूप में बहुएं श्रृंगार का सामान, कपड़े, मिठाई, प्रसाद, फल समेत अन्य चीजें भेंट करती हैं.

Vat Savitri 2026: वट सावित्री हिंदू धर्म का एक प्रमुख व्रत है, जिसे सुहागिन महिलाएं करती हैं. इस दिन महिलाएं व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं. वे अपने पति की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. यह व्रत हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को किया जाता है. इस व्रत से जुड़ी कई पारंपरिक रस्में हैं, जिनमें सबसे महत्वपूर्ण रस्म पूजा के बाद बहू द्वारा अपनी सास को ‘बायना’ देना माना जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वट सावित्री के दिन बहुएं अपनी सास को बायना क्यों देती हैं और इसके पीछे क्या धार्मिक महत्व है? आइए विस्तार से जानते हैं.

बायना का महत्व

वट सावित्री की पौराणिक कथा के अनुसार, जब माता सावित्री ने अपने पतिव्रता धर्म और बुद्धिमानी से यमराज को प्रसन्न किया था, तब उन्होंने अपने पति सत्यवान के प्राण मांगने से पहले अपने अंधे सास-ससुर की नेत्र ज्योति और उनका खोया हुआ राजपाठ वापस मांगा था. यह प्रसंग दर्शाता है कि एक आदर्श बहू के लिए सास-ससुर का सम्मान और उनकी सेवा सर्वोपरि होती है. इसी परंपरा को निभाते हुए आज भी बहुएं अपनी सास को उपहार स्वरूप बायना भेंट करती हैं.

यह परंपरा बहू द्वारा अपनी सास के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और प्रेम को दर्शाती है. इससे सास-बहू के रिश्ते में मधुरता बढ़ती है और आपसी तालमेल मजबूत होता है.

बायने की थाली में क्या-क्या होना चाहिए?

वट सावित्री के बायने की थाली में इन चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए—

  • मुख्य प्रसाद: भीगे हुए काले चने, पूड़ियां, हलवा या गुलगुले.
  • सुहाग सामग्री: सिंदूर, बिंदी, लाल चूड़ियां, मेहंदी, आलता, काजल, शीशा और कंघी.
  • वस्त्र: सास के लिए एक नई साड़ी. यदि साड़ी का रंग लाल, पीला या गुलाबी हो, तो उसे शुभ माना जाता है.
  • मौसमी फल: आम, तरबूज, खरबूजा, केला और एक पानी वाला नारियल.
  • दक्षिणा: थाली में सामर्थ्य के अनुसार कुछ नकद रुपये जरूर रखें.

सावधानियां

बायना देते समय इस बात का विशेष ध्यान रखें कि सास को कभी भी इस्तेमाल किया हुआ सुहाग का सामान न दें. साथ ही काले, सफेद और गहरे नीले रंग के कपड़े भी भूलकर न दें. इसके अलावा थाली में कोई भी धारदार वस्तु जैसे कैंची, सुई या सेफ्टी पिन नहीं रखनी चाहिए.

कैसे दी जाती है बायने की थाली?

वट वृक्ष की 7 या 108 बार परिक्रमा करने और सावित्री-सत्यवान की कथा सुनने के बाद महिलाएं घर लौटती हैं. इसके बाद वे बांस के पंखे से अपने पति को हवा करती हैं और उनका आशीर्वाद लेती हैं. फिर बायने की थाली को पल्लू से ढककर सास को सादर भेंट किया जाता है. यदि सास मौजूद न हों, तो यह बायना घर की किसी बड़ी महिला, जेठानी या मंदिर के पुजारी की पत्नी को भी दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Vat Savitri 2026: वट सावित्री व्रत आज, इस दिन क्या करें और क्या नहीं? जानें व्रत के नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >